रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से टाउनहाल परिसर में संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे और नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को स्मरण किया।
इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एल्डरमैन राजू राघवानी और छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।










