Google Analytics Meta Pixel पशुधन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की वजह से प्रदेश में बढ़ा दूध उत्पादन - Ekhabri.com

पशुधन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की वजह से प्रदेश में बढ़ा दूध उत्पादन

pashu11

कोसरिया यादव महासभा द्वारा दुर्ग में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर-कृषि के साथ ही पशुधन को बढ़ावा देने की शासन की नीतियों की वजह से प्रदेश में दूध उत्पादन तेजी से बढ़ा है। पशुपालन को बढ़ावा देने से खेती किसानी की तरक्की होती है और किसानों की तरक्की पर ही व्यापार-व्यवसाय की तरक्की निर्भर है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की नवाचारी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन से आर्थिक विकास का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों को जनमाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण यादव समाज के आराध्य हैं। समाज द्वारा आज श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर सुंदर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों में हम दर्शन करते हैं। उनसे प्रेरणा ग्रहण करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारा उद्देश्य सभी समाजों को बढ़ावा देना है। प्रदेश के निर्माण में सभी समाजों की भागीदारी हो। सभी समाज अपने रचनात्मक कार्यों से प्रदेश को आगे बढ़ाने में हिस्सा दें इसके लिए हमने विभिन्न समाजों को बाजार भाव से काफी कम दाम पर माँग अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का निश्चय किया। इसका लाभ बहुत से समाजों ने उठाया है। समाजों द्वारा इस तरह भूमि क्रय कर लेने पर उन्हें भवन बनाने यथासंभव राशि भी प्रदान की गई है। इससे सामाजिकजनों को काफी लाभ हुआ है। शादी-ब्याह तथा अन्य आयोजनों में इन समाजों को सस्ते दरों में भवन मिल पा रहा है। रचनात्मक आयोजनों के लिए समाज को बेहतर जगह मिल पा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज की ओर से भी ऐसी माँग आई है। वे कलेक्ट्रेट में इसके लिए आवेदन कर लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए भी बड़े पैमाने पर कार्य किये गये हैं। सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों के साथ ही कौशल विकास पर भी हमारा जोर रहा है। रीपा आदि के माध्यम से उद्यमशील युवाओं के लिए उद्यम के अवसर पैदा हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोसरिया यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष बोधन यादव ने स्वागत भाषण में समाज की विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
कार्यक्रम में दुर्ग विधायक अरुण वोरा, भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल,  भिलाई महापौर श्री नीरज पाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू एवं कोसरिया यादव समाज के अन्य पदाधिकारी तथा समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *