छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज किसान समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त के राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़कर किसानों से सीधे संवाद किया। धमतरी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जहां हजारों किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना और सराहा।
समारोह में मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश का भविष्य गांव और किसान से तय होता है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन में स्थिरता लाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिंचाई के नए मॉडल और बाजार से सीधे जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया।
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2,242 करोड़ रुपए की लागत से 2,442 किलोमीटर लंबाई की 774 सड़कों का शिलान्यास भी किया गया। इससे किसानों की मंडी, शहर और बाजार तक पहुंच पहले से दोगुनी आसान होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के भविष्य, फसलों के बाजार, तकनीक और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई अहम घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि अब तक केंद्र सरकार 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए किसानों को सम्मान निधि के रूप में दे चुकी है, और इस मौके पर एक ही दिन में 18 हजार करोड़ रुपए देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए। छत्तीसगढ़ के किसानों को आज 500 करोड़ रुपए की राशि मिली।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को आधुनिक सिंचाई अपनाने के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम पर 55% तक सब्सिडी दी जाएगी, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन संभव होगा। छोटे किसानों की आय बढ़ाने के लिए ग्रीन हाउस और पाली हाउस पर भी भारी सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही, फूलों और सब्जियों की नई खेती मॉडल को बढ़ावा मिलेगा। किसानों की पूरी जानकारी एक जगह रखने के लिए Farmer ID बनाई जाएगी और फसल नुकसान की जानकारी डिजिटल होगी, जिससे नुकसान के अनुसार पारदर्शी मुआवजा भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।
मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मखाना बोर्ड बनाने की भी घोषणा की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। इससे राज्य के किसानों को देशभर में नई पहचान और अवसर मिलेंगे। धमतरी का यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं बल्कि किसानों के भविष्य, तकनीक और बाजार को नया आयाम देने वाला राष्ट्रीय मंच बन गया। प्रधानमंत्री के सीधे जुड़ने और केंद्रीय मंत्री की घोषणाओं के बाद किसानों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, और यह दिन छत्तीसगढ़ के कृषि इतिहास में यादगार साबित हुआ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...