बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के दौरान उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो समारोह के मुख्य मंच का है, जहां ऐश्वर्या राय ने पहुंचते ही पीएम मोदी को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु, और मंत्री जी. किशन रेड्डी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। मंच पर उपस्थित ऐश्वर्या राय ने न केवल प्रधानमंत्री को प्रणाम किया, बल्कि समारोह के महत्व और आध्यात्मिक संदेश पर भी भावपूर्ण संबोधन दिया।
अपने संबोधन में ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस विशेष अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं। मैं उनके मार्गदर्शक और प्रेरणादायक विचारों को सुनने को उत्सुक हूं।
अभिनेत्री ने आगे सत्य साईं बाबा के उपदेशों को याद करते हुए प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विस्तार से बात की। उन्होंने बाबा द्वारा बताए गए जीवन के पांच मूल सिद्धांत डिसिप्लिन (अनुशासन), डेडिकेशन (समर्पण), डिवोशन (भक्ति), डिटरमिनेशन (दृढ़ संकल्प) और डिस्क्रिमिनेशन (विवेक) का उल्लेख करते हुए कहा कि यही मूल्य जीवन को सार्थक और ऊर्जावान बनाते हैं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो चर्चाओं में है, जहाँ कई यूज़र ऐश्वर्या की विनम्रता और आध्यात्मिकता की सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस भावनात्मक क्षण को समारोह की सबसे खास तस्वीर बता रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...