छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। लेकिन पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित लैंड करा दिया। यह घटना बाल्को हवाई पट्टी पर हुई, इस विमान में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह मौजूद थे।
सभी नेता दिवंगत पूर्व सांसद बंशीलाल महतो की पत्नी के दसवीं के कार्यक्रम में कोरबा गए थे। जब विमान 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था, तो अचानक रनवे की ऊबड़-खाबड़ स्थिति के कारण प्लेन एक बार नहीं, बल्कि दो बार उछल गया। पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए फिर से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई, लेकिन दूसरे लैंडिंग के दौरान भी कई झटके लगे।
मंत्री ओपी चौधरी ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और उसकी खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से बाल्को प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने बाल्को और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब बाल्को की हवाई पट्टी पर ऐसी घटना हुई है। 2022 में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार के वाकये ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रनवे की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है, अन्यथा भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...