Google Analytics Meta Pixel मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लगवाया पहला डोज - Ekhabri.com

मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लगवाया पहला डोज

जल्दी ही बुजुर्ग और गंभीर बीमार वाले दूसरे नेता भी लगवाएंगे टीका
रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके के कोरोना टीका लगवाने के एक दिन बाद ही प्रदेश के मंत्रियों और वरिष्ठ नेता भी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज टीके की पहली खुराक लगवाई है। दोनों नेता अलग-अलग समय पर रायपुर मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी पत्नी वीणा सिंह के साथ आज दोपहर मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज लगवाया। डॉ. सिंह की उम्र 68 साल है। उन्होंने कहा, यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। विभिन्न व्यस्तताओं और दिल्ली, उत्तराखंड प्रवास की वजह से इसमें देरी हुई। आज उनको संतोष है कि कोरोना का यह टीका लगवा लिया। उन्होंने कहा, वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया में उन्हें इंजेक्शन लगने का पता ही नहीं चला। वैक्सीन लगने के बाद भी उन्हें किसी तरह का दर्द या कठिनाई नहीं है। प्रदेश के कृषि, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने भी अपनी पत्नी के साथ कोरोना का टीका लगवाया। कृषि मंत्री भी रायपुर मेडिकल कॉलेज बूथ पर पहुंचे थे। उनकी उम्र 64 साल है। उनको दिल का दौरा भी पड़ चुका है। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी आज कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बुधवार को रायपुर एम्स पहुंचकर कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खुराक लगवाई थी। आज से राजनेताओं ने इसकी खुराक लेना शुरू कर दिया है।
एक मार्च से शुरू हुआ है दूसरा चरण
प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हुआ है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना है। इसी श्रेणी में प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनेता भी आ रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...