रायपुर-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के स्वशासी समिति की बैठक हुई। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पुस्तकें, जनरल्स और ई-जनरल्स खरीदने के लिए शासन द्वारा प्राप्त बजट के कम पड़ने पर स्वशासी मद से खरीदने की मंजूरी दी गई।

महाविद्यालय में नैक (NAAC – National Assessment and Accreditation Council) से मान्यता और निर्फ (National Institutional Ranking Framework) की रैंकिंग लिस्ट में शामिल होने संबंधी कार्यों के लिए स्वशासी मद से फोटोकॉपी मशीन, लैपटॉप, प्रिंटर तथा फर्नीचर खरीदने की भी सहमति प्रदान की गई। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त और दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र वाढेर सहित स्वशासी समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। दंत चिकित्सा महाविद्यालय की स्वशासी समिति की बैठक में महाविद्यालय की लाइब्रेरी, स्टोर एवं सेंट्रल ओपीडी को कम्प्युराइज्ड किए जाने की स्वीकृति दी गई।

महाविद्यालय के डॉक्टरों के विभिन्न शैक्षणिक कॉन्फ्रेंस और सेमीनार में हिस्सा लेने जाने की उपयुक्तता एवं उपयोगिता के लिए गवर्निंग बॉडी के गठन की भी सहमति प्रदान की गई। स्वशासी समिति की बैठक में समिति की पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन, समिति के आय-व्यय, विगत वर्षों में विभिन्न मदों में हुए व्यय की कार्योत्तर स्वीकृति एवं आगामी वर्ष के बजट अनुमान के अनुमोदन के साथ ही स्वशासी समिति में सामान्य कार्यकारी समिति, कार्यपालक समिति तथा वित्तीय समिति के गठन पर भी चर्चा की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...