Google Analytics Meta Pixel मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की ली बैठक, बजट और निर्माण पर हुई चर्चा - Ekhabri.com

मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की ली बैठक, बजट और निर्माण पर हुई चर्चा

रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS), दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और रायगढ़ शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक ली। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आयोजित तीनों मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी समिति की अलग-अलग बैठक में मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

IMG 20230228 WA0020

 

 

 

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक में अगले माह 17 मार्च से 22 मार्च तक छह दिवसीय वार्षिक उत्सव के आयोजन की मंजूरी दी गई। इसके लिए पांच लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। महाविद्यालय के लेक्चर हॉल में अध्यापन के लिए पांच लैपटॉप खरीदने की भी स्वीकृति दी गई। इसके लिए चार लाख रूपए मंजूर किए गए। स्वशासी समिति की बैठक में महाविद्यालय के बालक छात्रावास और इंटर्न छात्रावास के उद्यान का उन्नयन व सौंदर्यीकरण सीएसआर मद से कराने की सहमति प्रदान की गई। मरीजों की सुविधा के लिए दुर्ग संभाग के आयुक्त और दुर्ग के कलेक्टर द्वारा महाविद्यालय को एक-एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। राज्य शासन द्वारा शव वाहन उपलब्ध कराने की भी सहमति प्रदान की गई।

IMG 20230228 WA0018

छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बिलासपुर की स्वशासी समिति की बैठक में कॉलेज में स्टॉफ नर्सेज की कमी को देखते हुए स्वशासी समिति से कलेक्टर दर पर 100 नर्स रखे जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में वर्तमान मेडिकल कॉलेज परिसर में जगह की कमी के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज को सरकंडा (कोनी) में उपलब्ध भूमि में 950 बिस्तरों के चिकित्सालय और महाविद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में स्वशासी मद के खातों के ऑडिट के लिए सीए की नियुक्ति और बायोमीट्रिक मशीन खरीदने की भी मंजूरी दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...