रायपुर। वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर द्वारा प्रकाशित मासिक ई-पत्रिका ‘टैक्स अपडेट’ का विमोचन किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन किया। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा इस पत्रिका का प्रकाशन पहली बार किया गया है।
वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव ने ‘टैक्स अपडेट’ का विमोचन करते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद इसके प्रावधानों में लगभग एक हज़ार से ज्यादा संशोधन कर सर्कुलर जारी किए गए हैं। आज भी इसके स्वरूप को समझना आम व्यापारियों के लिए कठिन है। इस पत्रिका के माध्यम से उन्हें जीएसटी के प्रावधानों और नियमों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने संपादक मंडल एवं बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए पत्रिका की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि लगभग छह दशक पुराने उनके एसोसिएशन द्वारा पहली बार इस मासिक ई-पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके माध्यम से कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, विभागीय अधिकारियों एवं व्यवसायियों को नियमित रूप से जीएसटी एवं वैट संबधी जानकारी ई-मेल और मोबाइल पर उपलब्ध होगी।
पत्रिका के विमोचन के दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सचिव भाविक शाह, प्रचार सचिव गोपीचंद लालवानी, संपादक मंडल के सदस्य कैलाश अग्रवाल एवं विकास पांडे तथा वरिष्ठ सदस्यगण सर्वश्री रमेश वर्ल्यानी, सुरेश लाल, महेश शर्मा, शिव सोनी, संजय कंदोई, महेंद्र पंसारी, गोपाल तावनिया और संतोष दुबे सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...