रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों, संसदीय सचिवों और प्राधिकरणों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें इन कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल स्वयं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ रायपुर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू के साथ दुर्ग जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के भी प्रभारी हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर गरियाबंद, आबकारी मंत्री कवासी लखमा और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बालोद, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कांकेर के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार प्रभारी होंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी धमतरी, संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद बेमेतरा, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे कबीरधाम, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू बिलासपुर, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह मुंगेली, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर-चांपा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया कोरबा जिले में आयोजित कार्यक्रमों के प्रभारी होंगे। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज, कोरिया के लिए संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, जशपुर के लिए संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज और विधायक रामपुकार सिंह, सूरजपुर के लिए संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव और सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय बृहस्पत सिंह और गुलाब कमरो, बस्तर के लिए संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव के लिए संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, दंतेवाड़ा के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सुकमा के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नारायणपुर के लिए विधायक मोहन मरकाम तथा बीजापुर जिले के कार्यक्रमों के लिए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी को प्रभारी बनाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...