झारखंड के पूर्वी सिहभूम जिले के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ करीब दो साल पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी, उसी के साथ दोबारा दुष्कर्म हुआ है। नाबालिग किशोरी फिर गर्भवती है। इस मामले को खुलासा तब हुआ जब उपायुक्त के निर्देश पर किशोरी की जनजाति के लोगों के लिए शिविर की जानकारी देने स्वास्थ्य सहिया विनती नायक पीड़िता के गांव पहुंची। गांव की ही किसी महिला ने सहिया को यह जानकारी दीा सहिया ने इसकी सूचना क्षेत्र की एएनएम पुष्पा एक्का को दी। एएनएम ने तुरंत सहिया को प्रेगनेंसी किट देते हुए जांच करने के लिए भेजा गया।
जांच में नाबालिग को गर्भवती पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी के कान खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए काफी सावधानी एवं समझबूझ के साथ पीड़िता के स्वजन से बातचीत कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही पीड़िता की स्वास्थ्य जांच एवं समुचित चिकित्सा का आदेश दे दिया गया है। हालांकि दुष्कर्म का आरोपित कौन है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
गौर हो कि दो साल पूर्व भी किशोरी से दुष्कर्म हुआ था, तब भी वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद जमशेदपुर के अस्पताल में उसने मात्र 12 वर्ष की उम्र में सात महीने के शिशु को समय पूर्व (प्रीमेच्योर डिलीवरी में) जन्म दिया था। उस बच्ची का रख रखाव अभी जमशेदपुर के एक चैरिटी होम में प्रशासन की देखरेख में किया जा रहा है।
दुष्कर्म के तीनों आरोपी हैं जेल में : किशोरी के साथ दो साल पूर्व दुष्कर्म करने के मामले में टुकदा गांव के तीन युवक बंकिम नायक, नीतीश नायक एवं देबू नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वे अब भी जेल में ही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है तथा पूरक अनुसंधान जारी रखा है। इस बहुचर्चित मामले में अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि पीड़िता के गर्भ से पैदा बच्चा तीनों में से किसका है। इसके लिए फारेंसिक जांच लैबोरेट्री से डीएनए रिपोर्ट मांगी गई है जिसका दो साल बाद भी पुलिस को इंतजार है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...