शायद कादर खान और शक्ति कपूर की वह फिल्म बाप नंबरी बेटा दस नंबरी आपको जेहन में होंगी। इसमें एक पिता ही अपने बच्चे को चोरी की वारदात करना सिखाता है। वह दोनों ही एक शातिर चोर हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आया, जहां एक पिता अपने बच्चों से चोरी करवाता था और उन्हें अरदास में शामिल किया करता था। हर एक पिता अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देखकर उन्हें सही राह पर ले जाता हैं, लेकिन कुछ पिता ऐसे भी होते हैं जो समाज के लिए कलंक साबित होते हैं।
इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र पर एक ऐसा पिता गिरफ्तार हुआ है जो अपने दोनों नाबालिग मासूम बच्चों को चोरी करना सिखा रहा था। शहर में कई वारदातों मैं इन बाप बेटों का हाथ था। सीसीटीव फुटेज के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी पिता और दोनों नाबालिग को गिरफ्तार किया तो उनकी कहानी से हैरान हो गए। पिता ही उन्हें चोरी करने के लिए भेजता था और पिता को यह मालूम था कि बाल अपचारी होने के कारण वह जल्द छूट जाएंगे।
एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व एक मोबाइल दुकान में 17 मोबाइल चोरी की घटना हुई। यहां सीसीटीवी में कुछ नाबालिग बच्चे 17 नए मोबाइल को चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने आरोपी मनीष राठौर और उसके 14 वर्ष और 16 वर्ष की उम्र के 2 बच्चों को भी इस घटना में शामिल पाया गया। मनीष राठौर के घर पर दबिश दी तो चोरी के मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी को जितने रुपयों की जरूरत होती थी वे मोबाइल को बेचा कर इससे नशा किया करते थे। दोनों बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण घर भेजा गया है। वही उनके पिता से अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है कि उन्होंने शहर में किसकी जगह इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...