रायपुर, 05 सितंबर 2025।शिक्षक दिवस के खास मौके पर आज मुख्यमंत्री निवास परिसर से मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनकी सफल अंतरिक्ष यात्रा के लिए बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि देश और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन रायपुर, इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन और विज्ञान भारती के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते हुए। इन समझौतों से बच्चों को अंतरिक्ष से जुड़े विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने, प्रश्न करने और समस्याओं का समाधान खोजने की शक्ति प्रदान करता है।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रोजेक्ट जय विज्ञान के तहत आयोजित कार्यशालाएं, विज्ञान प्रदर्शनियां और प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी और उन्हें नवाचार के नए अवसर देंगी।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से आह्वान किया कि वे शुभांशु शुक्ला से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को साकार करें और देश का नाम रोशन करें।
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि,
“देश ने जो अवसर मुझे दिए हैं, उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना मेरा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री की पहल से आयोजित ये कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे और प्रदेश में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देंगे।”
इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, स्कूली छात्र-छात्राएँ और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...