प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आठ बार के विधायक, विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर एवं छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त जशपुर जिले पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह पर किसानों ने करोड़ों रुपये की वन भूमि वन अधिकार पट्टा अपने नाम करने का आरोप लगाया है। उन पर आरोप है कि पत्थलगांव क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभाव में लेकर बिना कब्जे और बड़े झार वाली वन भूमि पर विधायक ने कब्जा दर्शाकर वन अधिकार पट्टा ले लिया है। उक्त वन भूमि पर बरसों से काबिज किसानों ने अपने नाम वन अधिकार पट्टा देने की मांग करते हुए मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है। उधर, मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक को घेरना शुरू कर दिया है।
दरअसल, पत्थलग़ांव के पालीडीह गांव निवासी जगेश्वर दास, रमली उरांव, महेश लकड़ा, राम भगत और हरिराम ने वनभूमि पर विधायक का पट्टा निरस्त कर किसानों को कब्जे दिलाने की मांग की है। इन किसानों ने बताया कि खसरा नंबर 93 की जमीन लाखझार आदि ग्रामीणों का शुरू से कब्जा है। उनके पूर्वज इस जमीन पर कई पीढ़ी से खेती करते आ रहे हैं। ऐसे मे उपखंड स्तर वन समिति के अध्यक्ष एसडीएम रामशिला लाल व उपखंड स्तर वन समिति के सदस्य जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी पवन कुमार पटेल वन विभाग के एसडीओ आरपी सिंह व मंडल संयोजक, जनपद पंचायत सदस्य मुकेश पैंकरा, राधेश्याम गुप्ता बसन्ती मिंज द्वारा पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह को उक्त बड़े झाड़ के जंगल खसरा नंबर 93 में से रकबा 5.332 में से 0.506 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई। जिस जगह पर भूमि आवंटित किया गया वहां रामपुकार सिंह की कब्जे की कोई जमीन भी नहीं है, न ही किसी प्रकार का कोई कब्जा है। कभी रामपुकार सिंह द्वारा खेती भी नहीं कराई गई। इस मामले में विधायक रामपुकार से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
इस मामले में भाजपाइयों ने मुद्दा बनाकर विधायक रामपुकार सिंह पर हमला बोलते हुए वन भूमि में पहले से काबिज गरीब आदिवासियों से उनका हक छीनने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की है कि गरीबों को उनकी उनके कई पीढ़ी से कब्जे की जमीन से बेदखल न कर विधायक रामपुकार सिंह के वन भूमि पट्टे को निरस्त किया जाए। भाजपाइयों ने क्षेत्र के कई पंचायतों में ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल पर अवैध रूप से राजनीति का दबाब देकर वन अधिकार पट्टा लेने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों ने विधायक व ब्लॉक अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला है। पत्थलगांव एसडीएम अकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि भूमि का शिकायत आई है। जांच के लिए मुख्यालय फाइल मुख्यालय भेजी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...