म्यांमार की सत्ता पर इन दिनों सेना का कब्जा है। सेना ने कई चीजों पर पाबंदी लगा दी है। इसी कडी में वहां की मॉडल नैंग म्वे सैन को गिरफ्तार कर छह साल के लिए जेल भेज दिया गया। माडल पर अपनी न्यूड फोटो वेबसाइट पर पोस्ट करने का आरोप हैा सैन्य अधिकारियों ने मॉडल और पूर्व डॉक्टर नैंग सैन पर दो हफ्ते पहले “संस्कृति और सम्मान को नुकसान पहुंचाने” का आरोप लगाया गया था। अब उन्हें 6 साल के लिए जेल की सज़ा सुनाई गई है।
इससे पहले एक अन्य मॉडल को भी इस साल गिरफ्तार किया गया था। इस मॉडल ने सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। इसी कानून के तहत उन्हें अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। सेना द्वारा सत्ता हथियाने के बाद से सांसदों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों सहित 15,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स मॉनिटरिंग ग्रुप का कहना है कि शासन द्वारा 12,000 से अधिक लोग हिरासत में हैं।
इस मॉडल ने एडल्ट वेबसाइट OnlyFans पर न्यूड फोटो पोस्ट की। नैंग को देश के इलेक्ट्रॉनिक्स लेनदेन कानून की धारा 33 (A) के तहत सोशल मीडिया साइटों पर नग्न तस्वीरें और वीडियो शेयर करने का दोषी पाया गया। इस तरह के तोषी लोगों को वहां के कानून के मुताबिक अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है। ये मॉडल यांगून के नॉर्थ डैगन टाउनशिप में रहती थी। ये एक ऐसा क्षेत्र है जहां मार्शल लॉ लागू है। ऐसे क्षेत्रों में अपराधों के आरोपित लोगों पर एक सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाता है, जहां उन्हें वकील तक पहुंच जैसे अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है।
म्यांमार की सबसे बड़ी जेल इनसेन जेल कोर्ट में उन पर मुकदमा चलाया गया, जहां पिछले साल तख्तापलट के बाद से कई राजनीतिक कैदियों को भेजा गया है। मॉडल की मां ने बीबीसी को बताया कि वह हाल के हफ्तों में अपनी बेटी से संपर्क करने में सक्षम थी। लेकिन अब जेल भेजे जाने के बाद वो उनसे बातचीत नहीं हो पा रही है। नैंग सैन ने इसे पहले भी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। ऐसा माना जाता है कि वो म्यांमार की पहली ऐसी शख्स हैं, जिन्हें ओनलीफैंस कंटेंट के लिए जेल भेजा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...