Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर में आधुनिक तकनीक से खेती में आया बड़ा परिवर्तन - Ekhabri.com

बिलासपुर में आधुनिक तकनीक से खेती में आया बड़ा परिवर्तन

रायपुर, 03 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में बिलासपुर जिले में किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। एकीकृत खेती प्रणाली, कृषि यांत्रिकीकरण, बागवानी विस्तार, मूल्य संवर्धन और संसाधन संरक्षण जैसे कदमों से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य गठन के बाद से किसानों को स्वावलंबी बनाने दिशा में चल रही योजनाओं ने कृषि को नई पहचान दी है।

 

फसल बीमा में तेजी, किसानों का बढ़ा विश्वास

 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 में खरीफ के दौरान किसानों की संख्या में 11 प्रतिशत, ऋणी आवेदनों में 107 प्रतिशत और बीमित राशि में 23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। रबी सीजन में भी किसानों की संख्या 44 प्रतिशत और अऋणी आवेदनों में 20 प्रतिशत बढ़े हैं। इससे किसानों में बीमा योजना के प्रति भरोसा और जागरूकता स्पष्ट झलकती है।

 

सम्मान निधि से आय में स्थिरता

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में वर्ष 2019 के 99,682 किसानों की तुलना में 2025 में पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़कर 1,55,366 हो गई। अब तक 1,02,353 किसानों को 20वीं किस्त का लाभ प्रदान किया गया और 2047.06 लाख रुपये की राशि वितरित हुई, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।

 

महिला किसानों का तकनीकी कौशल विकास

 

महिला किसानों को ड्रोन संचालन और आधुनिक फसल छिड़काव तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ी है तथा महिलाएँ भी तकनीक आधारित कृषि से आय अर्जित कर रही हैं।

 

सिंचाई विस्तार और फसल विविधीकरण

 

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी से उत्पादन में उत्साहजनक वृद्धि हुई है।

जिले में दलहन, तिलहन, सब्जी एवं अन्य फसलों के रकबे में 12 से 62 प्रतिशत तक विस्तार हुआ है।

नहर, तालाब, कुएँ, नलकूप और नदी-नालों से सिंचाई क्षेत्र में 27 से 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे खरीफ और रबी दोनों मौसमों में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *