देव उठने के साथ शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान जीवन की नई शुरुआत करने वाले नव दंपतियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ। अगले कुछ महीनों तक शहनाइयों की गूंज और शादियों की चमक-दमक हर जगह देखने को मिलेगी। कई लोग ऐसे होंगे जिनके घर शादी के न्योते आ चुके हैं या जिनके घर में शादी का आयोजन है। ईश्वर से यही कामना है कि सभी आयोजन हंसी-खुशी संपन्न हों।
आजकल बड़ी और महंगी शादियाँ करना एक चलन बन गया है। इसे व्यक्ति की प्रतिष्ठा से जोड़ा जाने लगा है। महँगी शादियाँ समाज में व्यक्ति की संपन्नता का प्रतीक मानी जाती हैं। शादियों की लंबी अवधि, छोटी-छोटी रस्मों के लिए बड़े आयोजन और हर रस्म के लिए अलग-अलग परिधान जैसे मेहंदी के लिए हरे कपड़े, हल्दी के लिए पीले कपड़े, और कॉकटेल पार्टियाँ, सभी जरूरी माने जाने लगे हैं।
इन आयोजनों का खर्च मेजबान के लिए ही नहीं बल्कि मेहमानों के लिए भी भारी साबित होता है। हर आयोजन के लिए खास परिधान और उपहार का खर्च मेहमानों पर भी बोझ डालता है। डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन भी मशहूर हस्तियों के प्रभाव से बढ़ा है। इसमें दूर-दराज के स्थलों पर चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है, जो मेजबान और मेहमान दोनों के लिए आर्थिक दबाव का कारण बनता है।
शादियों में अब कई तरह के पकवानों का प्रदर्शन आम हो गया है। अलग-अलग स्टॉल्स, मुख्य व्यंजन, और मिठाइयाँ तैयार की जाती हैं। इससे खाने की बर्बादी होती है, क्योंकि लोग शौक में अधिक खाना ले लेते हैं और न खा पाने पर वह खाना व्यर्थ जाता है।
शादियों के नए-नए ट्रेंड ने इन्हें खर्चीला बना दिया है। यह आम आदमी के लिए चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। गरीब तबका, जो अपनी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाता, ऐसी शादियों की कल्पना भी नहीं कर सकता। इसके चलते कई बार लोग अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए कर्ज लेते हैं और एक नई मुसीबत में फंस जाते हैं।
सोचने वाली बात यह है कि क्या इन महंगे आयोजनों के बिना शादी का आयोजन नहीं हो सकता? ऐसे आयोजन न सिर्फ आर्थिक बोझ बनते हैं बल्कि समाज में गलत उदाहरण भी पेश करते हैं। शादी को रिश्तों की मिठास और पारिवारिक मेल-जोल का अवसर बनाएँ, न कि फिजूलखर्ची और दिखावे का माध्यम।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 3, 2026 /
सरगुजा। 3 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रिंग रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने मटन शॉप के पास अधेड़ उम्र की महिला की लाश पाई, जिसे देखकर इलाके...
By User 6 /
April 3, 2026 /
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...