Google Analytics Meta Pixel मोदी सरकार विदेश में पढऩे वाले भारतीय विद्यार्थियों का खराब नहीं होने देगी शैक्षणिक साल - Ekhabri.com

मोदी सरकार विदेश में पढऩे वाले भारतीय विद्यार्थियों का खराब नहीं होने देगी शैक्षणिक साल

कोरोना के बढते असर के बावजूद मोदी सरकार विदेश में पढऩे वाले भारतीय विद्यार्थियों का शैक्षणिक साल खराब नहीं होने देगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कोरोना के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों,  छात्रों और कामगारों की सहायता के बारे में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में सदस्यों के स्पष्टीकरण पर यह बात कही।

विदेश मंत्री ने कहा कि विदेशों में पढऩे वाले भारतीय छात्रों का मुद्दा बड़ी चुनौती है। सरकार इससे निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि काफी छात्र विदेशों से लौट आए हैं और अब उनकी ऑनलाइन क्लास हो रही हैं। सरकार विदेशों में विश्वविद्यायलयों में लौटने वाले छात्रों की मदद भी करेगी। सरकार की कोशिश है कि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो। इसके सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर दूतावासों के सहयोग से प्रयास किया जाएगा।

विदेशों में फंसे श्रमिकों और कामगारों के बारे में कहा कि काफी लोग स्वदेश लौट आए हैं और कुछ लोग अभी लाए जा रहे हैं। इन लोगों को काम देने के लिए इनके कौशल के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह क्या काम कर सकते हैं। इसके बाद राज्य सरकारों तथा नियोक्ताओं की मदद से उन्हें काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन देशों में ‘बब्बल’ व्यवस्था के तहत उडानें संचालित नहीं हो पायी या कम संख्या में हुई वहां से लोगों को लाने के लिए इसका विस्तार किया जायेगा। उन्होंने विशेष रूप से सऊदी अरब, जापान , सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात का उल्लेख किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि जैसे सरकार ने देश में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाये हैं वैसे ही अब विदेशों में रहने वाले भारतीयों की स्थिति सुधारने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। विदेशों से हवाई मार्ग से लोगों को लाने की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

Read Also  आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी...कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगी सभा

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात , कतर और ओमान के नेताओं के साथ बात की है। विदेश मंत्री ने कहा कि वहां रह रहे लोगों की स्थिति पर चर्चा के लिए उन्होंने खुद कोविड महामारी के दौरान भी कई देशों की यात्रा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...