प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे में मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को दूसरा जबकि स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट को तीसरा स्थान मिला है। इस सर्वे में वैश्विक स्तर के कुल 22 नेताओं को शामिल किया गया था। मोदी को 78 प्रतिशत रेटिंग मिली जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को महज 40 प्रतिशत रेटिंग ही मिली। बाइडन इस सूची में सातवें स्थान पर रहे। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक टाप-10 से बाहर रहे और उन्हें 12वां स्थान मिला।
अमेरिका की परामर्श संस्था मार्निंग कंसल्ट की ओर से 26 से 31 जनवरी के बीच विश्वभर के देशों से ये डाटा एकत्रित किया गया था। दूसरे स्थान पर रहे मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को 68 प्रतिश्ात रेटिग मिली जबकि तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट को 62 प्रतिशत रेटिंग मिली। नार्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सोक-यूल और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस सूची में अंतिम तीन पायदान पर रहे।
सर्वे के मुताबिक साल 2021 के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 भारतीय विदेश नीति के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पूरी दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खड़ी थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अपना विश्वास जताते हुए शांति का रास्ता चुना। साथ ही दोनों देशों से मसले का हल बातचीत और कूटनीति से निकालने की सलाह दी थी।
टाप-सेवन
1. नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
2. एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (मैक्सिकन राष्ट्रपति)
3. एलेन बेर्सेट (स्विस राष्ट्रपति)
4. एंथनी अल्बनीज (आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री)
5. लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा (ब्राजील के राष्ट्रपति)
6. जियोर्जिया मेलोनी (इटली की प्रधानमंत्री)
7. जो बाइडन (अमेरिकी राष्ट्रपति)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 14, 2026 /
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...