चूरू- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन चुनावी सभा में क्रिकेट मूड में दिखे। उन्होंने राजस्थान में चूरू के तारानगर और झुंझुनूं में कहा कि कांग्रेस वाले एक-दूसरे को रनआउट करने में लगे हैं। जो बचे हैं, वे महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं। बाकी जो हैं, वे पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं।










