Google Analytics Meta Pixel इरा के हौसले को देश का सलाम : शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ किया चुनौतियों का सामना - Ekhabri.com

इरा के हौसले को देश का सलाम : शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ किया चुनौतियों का सामना

इरा सिंघल ने यूपीएससी में दिव्यांग श्रेणी में प्रथम स्थान लाकर मनवाया प्रतिभा का लोहा

नई दिल्ली। स्कोलियोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसके होने से प्रशासनिक सेवा में जाने का रास्ता संकरा हो जाता है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) इससे पीडि़त अभ्यर्थियों को सिर्फ आईएएस बनने की इजाजत देता है। इस चुनौती को स्वीकार कर दिल्ली निवासी इरा सिंघलने 2014 में सिविल सेवा में पहला स्थान हासिल किया। इरा फिलहाल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह मंत्रालय की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। साथ ही प्रत्येक उस महिला के लिए आदर्श हैं, जो अपनी चुनौतियों के आगे खुद को साबित करने में कमजोर महसूस करती हैं। इरा ने बताया कि उसे स्कोलियोसिस की बीमारी है। यह बीमारी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी हुई है। यूपीएससी की सूची में सामान्य श्रेणी में इस बीमारी के लिए सिर्फ एक ही पद है और वह भी सिर्फ भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए रखा गया है। इस कारण प्रशासनिक सेवा से जुड़कर समाज की सेवा करना और मुश्किल था। सिंघल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में ही सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा पास कर ली थी।
इसके बाद उनका भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के लिए चयन हुआ। लेकिन उक्त बीमारी से पीडि़त होने की वजह से उसे सेवा के लिए मना कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2011 में फिर परीक्षा दी। एक बार फिर आईआरएस के लिए चयन हुआ, लेकिन पेच फिर वही पर आकर फंस गया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण (कैट) में मामला डाल दिया और अपनी तैयारी जारी रखी। वर्ष 2013 में एक बार फिर परीक्षा दी और इस बार भी आईआरएस के लिए चयन हुआ। वह बताती हैं कि उन्हें एक बार तो लगा कि उनके जीवन में आईआरएस की सेवा ही लिखी है, लेकिन वह नहीं रुकी और एक बार फिर परीक्षा के लिए बैठी। इस बार वर्ष 2014 में उन्होंने परीक्षा दी और देश की सबसे कठिन परीक्षा में सर्वोच्च स्थान लाकर यूपीएससी को आईएएस की नौकरी देने के लिए अपना लोहा मनवाया। सिंघल ने बताया कि आईएएस में चयन होने तक कैट में चल रहे उनके मामले का फैसला भी आ चुका था। फैसले में कैट ने उन्हें आईआरएस सेवा के लिए योग्य ठहराया था। हालांकि, तब तक प्रशासनिक में आकर समाज सेवा करना का सपना पूरा हो चुका था।
मिला राष्ट्रपति से मेडल, बनी मंत्रालय की ब्रांड एंबेसडर
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान लाने के लिए ईरा सिंघल को राष्ट्रपति मेडल से नवाजा गया। साथ ही उसने लिम्क बुक ऑफ रिकॉड्र्स में भी नाम दर्ज करवाया। वर्तमान में वह सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस वक्त वह हजारों की संख्या में लड़कियां व महिलाएं उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़कर समाज के तानेबाने को तोड़ रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

कृषि विश्वविद्यालय में डाॅ. एम.पी. ठाकुर समेत चार को भावभीनी विदाई

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।  ...

एचपीवी टीकाकरण में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का नंबर वन जिला

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...