नई दिल्ली। चमोली जिले में सात फरवरी को आए जल प्रलय में जब लोगों की हिम्मत जवाब देने लगी तब चार महिला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। बिना समय गंवाए उन्होंने राहत कार्य शुरू किए, मौके पर भी पहुंचीं और अगले कुछ दिन तक बिना किसी और बात की परवाह किए बचाव चट्टान की तरह डटी रहीं।
स्वाति सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी, चमोली-दो घंटे के भीतर आपदा स्थल पहुंची, 11 दिन वहीं डटी रही
तपोवन में जल प्रलय की सूचना मुझे सुबह 10.40 बजे मिली तो मैंने तुरंत बचाव कार्यों के लिए टीम को अलर्ट किया। हमारा लक्ष्य गांवों में लोगों को बचाना था। सूचना पाकर पांच मिनट में मैं गोपेश्वर से तपोवन के लिए निकल गई थी। दो घंटे बाद मैं मौके पर पहुंची। मेरा बेटा साढ़े तीन साल का है, जिससे मैं तीन दिन तक नहीं मिली थी, मुझे उसकी चिंता तो थी लेकिन मेरा पूरा ध्यान सुरंग में फंसे लोगों को निकालने पर था। स्थिति जब काबू में आई तो तीन दिन बाद बेटे को जोशीमठ लेकर आई, इसके बावजूद मैं उससे सिर्फ रात को ही कुछ देर के लिए मिल पाती थी। दिन-रात घटना स्थल पर फंसे लोगों को जीवित बचाने की मुहिम में टीम के साथ डटी रही। 18 फरवरी यानी 11 दिन बाद गोपेश्वर लौटी, अभी भी मौके पर जाती हूं क्योंकि इस मिशन के कई काम बाकी हैं।
–एनटीपीसी से मानचित्र मंगा समझा हालात
बागेश्वर से तपोवन तक के सफर में भी मैंने राहत और बचाव कार्य तेज करने के साथ मिशन में मदद कर रही अन्य एजेंसियों के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराने की व्यवस्था की। बचावकर्मियों के तेजी से चलाए अभियान का ही नतीजा था कि दो छोटी सुरंग में फंसे 25 लोगों को जीवित बचाया गया। मौके पर सब कुछ तबाह हो चुका था। हमने एनटीपीसी से क्षेत्र का मानचित्र मंगाया और उसकी मदद से बचाव अभियान शुरू किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। आपदा में पुल टूटने से 13 गांवों का संपर्क टूट गया था। इन गांव के लोगों को खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध कराया ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
संयम और धैर्य से काम करना सीखें
लड़कियां अब किसी से पीछे नहीं है। हिम्मत, संयम और धैर्य से काम करना सीखें, हर मुकाम को पाना संभव है। चुनौतियां अचानक आती हैं तभी तो असली परीक्षा होती है, उससे पार करने का लक्ष्य बनाना होगा, लक्ष्य को हासिल करने का जुनून होना चाहिए तभी वो सबकुछ मिल सकेगा जो सपना आप देख रही हैं। खुद को किसी से कम मत आंकिए, हमेशा सकारात्मक सोचें।
**********
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...