Google Analytics Meta Pixel बेटी ने साइकिल से अखबार बेचकर खरीदीं परिवार की खुशियां - Ekhabri.com

बेटी ने साइकिल से अखबार बेचकर खरीदीं परिवार की खुशियां

कानपुर। केडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मधु शर्मा का संघर्ष बड़ी सीख देता है। पढऩे और खेलने वाली १६ साल की उम्र में ही पिता का साया उठ जाने के बाद भी मधु ने हार नहीं मानी। साइकिल से अखबार और मैगजीन बेचकर छह लोगों के परिवार का पेट पाला। छोटे भाई-बहनों की खुशी के लिए खुद विवाह नहीं किया। आज भी परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। हर मुश्किल के सामने चट्टान की तरह अडिग हैं। बर्रा-7 निवासी मधु शर्मा के परिवार में पिता, माता, तीन छोटी बहनें और छोटा भाई था। केडीए कर्मचारी पिता गौरी दत्त शर्मा नौकरी के साथ ही अखबार बांटने का भी काम करते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। सन 1993 में पिता का अचानक निधन हो गया। इसके बाद पूरे परिवार के सामने खाने का संकट खड़ा होने लगा। राशन के कनस्तर खाली हो गए। कभी-कभी चूल्हा तक नहीं जलता था। मगर एक आग मधु के अंदर ही अंदर जल रही थी। वह थी, परिवार के लिए कुछ करने की। मधु मृतक आश्रित में नौकरी के लिए केडीए गई लेकिन इसमें देरी थी। तुरंत नौकरी न मिलते देख मधु ने पिता का अखबार बेचने का काम संभाला। पहले पिता उसे कभी-कभी साइकिल से अपने साथ ले भी जाते थे। मधु ने जब पुराने घरों में जाकर अखबार डालने की बात कही तो पता चला कि वे लोग दूसरे से अखबार लेने लगे हैं। मधु ने कुछ घरों से ही शुरुआत की और धीरे-धीरे इस काम को बढ़ाया। हालांकि छह लोगों के परिवार के लिए यह काफी नहीं था। इसलिए अखबार बेचने के बाद सेंट्रल स्टेशन जाकर दिल्ली से आने वाले अखबार, मैगजीन भी लेकर घर-घर डालने लगी। करीब दो साल बाद केडीए में नौकरी मिली, तब महज १५०० रुपये वेतन था। इसके चलते मधु ने नौकरी लगने के बाद भी कई साल तक अखबार बेचना बंद नहीं किया। भाई-बहनों को पढ़ाया। तीनों बहनों अनीता, मंजू, रानी की शादी की। मधु को एक और बड़ा आघात तब लगा, जब २०१२ में इकलौते भाई विष्णु की मौत हो गई। कुदरत की मार यहीं खत्म नहीं हुई, २०१४ में बहन अनीता का देहांत हो गया और २०१५ में मां लक्ष्मी भी साथ छोड़ गईं। उन्होंने अनीता के बेटे राजकुमार को भी पढ़ाया। वह सिविल की तैयारी कर रहा है। वहीं मंजू भी अब मायके आकर रहने लगी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...