Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में मानसून सक्रिय, आज-कल बारिश की चेतावनी - Ekhabri.com

प्रदेश में मानसून सक्रिय, आज-कल बारिश की चेतावनी

 

  • 71 फीसदी कम वर्षा से किसानों की चिंता बढ़ी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूरे हिस्से में शनिवार को मानसून सक्रिय हो गया है. इसके साथ ही राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. शुक्रवार को मानसून की दस्तक के बाद गरियाबंद में सर्वाधिक 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. एक पूर्व पश्चिम ट्रफ उत्तरी पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश की संभावना है. खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. साथ ही, गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

 

बाक्स…

चिपचिपी गर्मी से मिली राहत

मानसून सक्रिय होते ही पूरे प्रदेशभर में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहे और पिछले हफ्तेभर से गर्मी से हलाकान लोगों को राहत मिली. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था. इसी तरह बिलासपुर में 35.6, पेंड्रारोड में 34.6, अंबिकापुर में 33, जगदलपुर में 27.4, दुर्ग में 33.2 और राजनांदगांव में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *