Google Analytics Meta Pixel लोकसभा चुनाव से पहले देश का मूड - Ekhabri.com

लोकसभा चुनाव से पहले देश का मूड

देश में लोकसभा चुनाव से पहले ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया है। यह सर्वे इंडिया टुडे और सी वोटर ने किया है। सर्वे में सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के करीब 35-38 हजार लोगों से बातचीत की गई। सर्वे के मुताबिक, अगर अभी चुनाव हो जाएं तो बीजेपी गठबंधन को मध्य प्रदेश की 29 में से 27, जबकि छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इसी तरह यूपी में 80 में से 72 सीटें मिल रही हैं, जबकि उत्तराखंड की सभी पांचों सीट, हिमाचल की सभी चारों सीट, हरियाणा की 10 में से 8 और पंजाब में दो सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर दक्षिण की बात करें तो कर्नाटक में बीजेपी ने फिर अपना दम दिखाया है। बीजेपी गठबंधन को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, तेलंगाना में तीन सीटें मिल रही हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

 

 

 

बीजेपी ने हिंदी पट्टी के तीन बड़े राज्य- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाई है। तीनों ही राज्यों में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। इन तीनों राज्यों में 65 लोकसभा सीटें आतीं हैं, जिनमें से 62 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने का अनुमान है, जबकि, कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें मिलने के आसार हैं। सर्वे ‘मूड ऑफ द नेशन’ में छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बंपर फायदा होता दिखाई दे रहा है। यहां बीजेपी को 10 सीट मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमटती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 53.9 फीसदी पहुंच गया है, जबकि कांग्रेस के खाते में 38.2 फीसदी वोट ही मिल रहे हैं। वहीं, अन्य के खाते में 7-8 फीसदी वोट जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में बीजेपी ने 11 में से 9 सीटें जीतीं थीं, जबकि कांग्रेस के खातों में दो सीटें आई थीं। हालांकि सर्वे के मुताबिक, अब कांग्रेस को एक सीट का नुकसान होता हुआ दिख रहा है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस को एक सीट का फायदा हो सकता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट मिली थी। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। पिछले चुनाव में 29 में से बीजेपी को 28 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा था। छिंदवाड़ा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत दर्ज की थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 58 फीसदी से ज्यादा वोट मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस को 38.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

Read Also  छत्तीसगढ़ - सनकी पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है पूरा मामला

 

 

 

 

बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जीती थीं। इस बार भी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। सर्वे में बीजेपी को सभी 25 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। राजस्थान में बीजेपी का वोट शेयर 58.6 शेयर मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस के खाते में करीब 35 फीसदी वोट जा रहा है। 2019 के चुनाव में एनडीए में शामिल हनुमान बेनीवाल ने हनुमानगढ़ सीट से जीत हासिल की थी। बाद में एनडीए का साथ छोड़ दिया था। 2019 में बीजेपी को 24 सीटें मिली थीं और 59.1 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। बेनीवाल की पार्टी को 2.1 फीसदी वोट मिले थे। यूपीए को 34.6 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन किसी सीट पर जीत नहीं मिली थी। इस बार भी यूपीए का खाता नहीं खुलने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। इस बार यहां बीजेपी को 70 सीटों पर जीत मिल सकती है। समाजवादी पार्टी को 7, अपना दल को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 2019 62 और उसकी सहयोगी अपना दल को 2 सीटें मिली थीं। वहीं, बसपा ने 10, सपा ने 5 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। इस बार बसपा का खाता भी नहीं खुलता दिखाई दे रहा है। बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए को 52 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। विपक्षी ‘इंडिया’ को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 5.5%, सपा अलायंस को 30.1% वोट मिल सकते हैं। बसपा को 8.4% और अन्य को 3.9% वोट मिल सकते हैं।
उत्तराखंड में बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। यहां लोकसभा की पांच सीटें हैं, जिन पर बीजेपी जीतती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा बीजेपी का वोट शेयर 58.6 फीसदी मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस शून्य पर सिमटती दिख रही है। उसका वोट शेयर करीब 32 फीसदी दिखाई दे रहा है।

Read Also  सुनीता विलियम्स को स्पेस से वापस लाने के लिए क्रू-9 मिशन लॉन्च

 

 

 

 

सर्वे में दिल्ली में बीजेपी फिर क्लीन स्वीप करती दिख रही है। यहाँ की सातों सीट बीजेपी जीत सकती है। वहीं, वोट शेयर की बात की जाए तो इसमें आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर है। बीजेपी को 56 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं तो वहीं कांग्रेस को 22 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 18 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकते हैं.
हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं। बीजेपी को सभी सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। यहाँ कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद उसको कोई सीट मिलते नहीं दिख रही है। यहाँ बीजेपी को 60 फीसदी और कांग्रेस को 29 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है, जबकि 11 फीसदी वोट अन्य को मिल रहे हैं। हरियाणा की 10 सीटों में से बीजेपी प्लस को 8 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक सीट जेजेपी को मिल रही है। कांग्रेस को दो सीटों का फायदा हो रहा है। कांग्रेस को पिछले चुनाव में कोई सीट नहीं मिली थी।

 

 

 

पंजाब में पिछली बार 13 लोकसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली थी। इस बार उसे 5 सीटें मिल सकतीं हैं। कांग्रेस के खाते में भी 5 सीटें जा सकतीं हैं, जबकि, बीजेपी को 2 और अकाली दल को 1 सीट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 27.2 फीसदी पहुंच गया है। वहीं, कांग्रेस को 37.6 फीसदी, बीजेपी 16.9 फीसदी, अकाली दल को 14.4 फीसदी और अन्य के खाते में 3.9 फीसदी वोट शेयर जाता हुआ दिख रहा है।
पश्चिम बंगाल में फिर बड़ा खेला होने जा रहा है। सर्वे में बीजेपी और टीएमसी का वोट शेयर लगभग बराबर दिख रहा है। सीटों के मामले में भी बहुत ज्यादा अंतर दिख नहीं रहा है। पिछले चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 18 और टीएमसी ने 22 सीटें जीती थीं। इस बार भी टीएमसी को 22 सीटें ही मिलती दिख रहीं हैं, जबकि बीजेपी को 19 सीटें मिल सकतीं हैं। बीजेपी को फायदा हो रहा है। कांग्रेस एक सीट पर ही सिमटती दिख रही है। पिछली बार कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं। इस बार बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, टीएमसी को 43.5 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है।

Read Also  बिहार में कोरोनारोधी टीकाकरण के दौरान दो जगहों पर गोलीबारी

 

 

 

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिंदे-अजित पवार गुट पर महाविकास अघाड़ी भारी पड़ती नजर आ रही है। विपक्षी गठबंधन को 48 में 26 सीटें मिलते हुए दिख रही हैं। बीजेपी गठबंधन को जहां 40.5 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 44.5 फीसदी वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र की 48 सदस्यीय लोकसभा में बीजेपी को 22 सीटें, कांग्रेस को 12 सीटें, शिवेसना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार) को 14 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित गुट) को 6 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ आने से भी बीजेपी को खास फायदा मिलता नहीं दिख रहा है।
गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं, जहां पिछले चुनावों में एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस को मिली थी। बीजेपी को 37.1 फीसदी वोट, कांग्रेस को 47 फीसदी और आम आदमी पार्टी को आठ प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
देश के 28 राज्यों और विधानसभा वाले 2 केंद्रशासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 17 ऐसे राज्य हैं, जहां या तो बीजेपी या फिर उसके गठबंधन एनडीए की सरकार है। इनमें से बीजेपी की 11 राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं देश के 6 राज्यों में बीजेपी गठबंधन वाले एनडीए की सरकार है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, हरियाणा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड और बिहार शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *