सत्यवती महाविद्यालय के सभागार में एन.सी.डबल्यू.ई.बी. ने अपना 79वाँ वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम का लक्ष्य पिछले एक अकादमिक सत्र के दौरान एन.सी.डबल्यू.ई.बी. की वार्षिक प्रगति और उपलब्धियों को सबके सामने रखने के साथ छात्राओं की अकादमिक उत्कृष्ठता, सांस्कृतिक सहभागिता का सम्मान करना भी था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. शशिकला वंजारी, विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास गुप्ता, रजिस्ट्रार, दिल्ली विश्वविद्यालय अन्य विशिष्ट अतिथि प्रो. अंजु सेठ, प्राचार्य, सत्यवती महाविद्यालय, प्रो. हरीन्द्र कुमार, प्राचार्य, सत्यवती महाविद्यालय(सांध्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त एन.सी.डबल्यू.ई.बी. के चेयरपर्सन प्रो. बलराम पाणि, निदेशक प्रो. गीता भट्ट व उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में एन.सी.डबल्यू.ई.बी. के चेयरपर्सन छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपकी आज की सफलता कल के गौरवमयी अतीत का आधार है।उन्होंने एन.सी.डबल्यू.ई.बी. की प्रगति को लक्षित करते हुए कहा, “Peaceful Progress is always better than tasteful success.” एन.सी.डबल्यू.ई.बी. की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही सत्र 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए एन.सी.डबल्यू.ई.बी. की छात्राओं की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एन.सी.डबल्यू.ई.बी. की छात्राओं की आर्थिक सहायता हेतु प्रदत्त अनुदान का भी ज़िक्र किया। मुख्य अतिथि प्रो.शशिकला वंजारी ने अपने संबोधित में शिक्षा के गहन अर्थों, उद्देश्यों, मूल्यों की विशद चर्चा की। उन्होंने दैनिक आत्ममूल्यांकन, सामाजिक उपयोगिता, स्वावलंबन, आत्मविश्वास, चरित्र के निखार, समस्या समाधान व भारतीय शील की महत्ता की बात रखी। उन्होंने कहा कि सिर्फ डिग्री प्राप्त कर लेना ही शिक्षा नहीं है बल्कि समाज की समझ विकसित करते हुए शिक्षा के सामाजिक उपयोगिता को व्यवहार में लाना शिक्षा को सार्थकता प्रदान करती है।
इस वार्षिकोत्सव में सभी 26 केंद्रों और एक पीजी केंद्र की अकादमिक उत्कृष्ठता प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रतियोगिता में कुल 19 प्रतिभागी दलों ने भाग लिया जिसमें से तीन सर्वश्रेष्ठ दलों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक छात्राओं की उपस्थिति रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...