Google Analytics Meta Pixel चाकू गोदकर बेटे की हत्या कर माँ ने की आत्महत्या, 5 दिन बाद तालाब में मिली महिला की लाश - Ekhabri.com

चाकू गोदकर बेटे की हत्या कर माँ ने की आत्महत्या, 5 दिन बाद तालाब में मिली महिला की लाश

 

जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी निवासी एक महिला ने बीते 26 जनवरी की सुबह अपने आठ माह के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद मां फरार बताई जा रही थी। घटना के पाच दिन बाद महिला का शव गांव के ही तालाब में मिला। जिसमें आशंका व्यक्त की रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।

 

विदित है कि कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 जनवरी को पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा, तो शाम को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसे परेशान होकर महिला ने कहा था कि वह बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी।

 

विवाद के बाद रात को वे सो गए थे। इसी बीच रात में फुलकुमारी ने चाकू से अपने आठ वर्षीय पुत्र हितेश का गला काट दिया एवं पेट में 2 बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया था कि रात में विवाद होने के बाद पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए थे। भोर में पवन ने फुलकुमारी से गुडाखू मांगा था।

 

इसके बाद वह गुड़ाखू लाने के नाम पर घर से निकली और फिर नहीं लौटी थी। इसी बीच जब पवन ने बेड पर आकर देखा तो दुधमुंहे बेटे का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद से परिजनों के साथ पुलिस ने भी फुलकुमारी की तलाश की थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।

Read Also  टीएमसी नेता शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार, अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

 

घटना के पांच दिन बाद गांव के ही तालाब में मिली लाश

घटना के बाद काफी खोजबीन करने पर भी महिला का कोई सुराग नही लग रहा था। जिससे हर कोई यही अंदाजा लगा रहा था कि महिला ने कहीं आत्महत्या तो नहीं कर ली है। वही घटना के 5 दिन बाद 31 जनवरी की शाम ग्राम कुन्नी के ही बडक़ा मुड़ा तालाब में एक महिला का शव ऊपर में उफनता हुआ दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

जानकारी पश्चात कुन्नी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद 26 जनवरी को ही महिला ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस महिला के पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *