कोरोना काल में जब हर कोई अपनी जान बचाने में लगा था, उस समय कोरोना योद्धा के रूप में उभरकर सामने आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद के सेवा कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है। इसी कड़ी में देवास की संस्था हैल्पिंग हैंड्स ने एक अनूठा कीर्तिमान रचा और स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम में चावल से अभिनेता सोनू सूद का विशालकाय पोट्रेट तैयार किया। रविवार की दोपहर में इस पोट्रेट को देखने के लिए मुंबई से फिल्म अभिनेता सोनू सूद लाइव जुड़े और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
उन्होंने उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के दौरान मुश्किल की घड़ी में हमने एक टीम के रूप में कार्य कर लोगों की सेवा की। वर्तमान में भी मेरा यही प्रयास रहता है कि मेरे या मेरी टीम के पास यदि कोई जरूरतमंद पहुंचे तो उसकी उचित मदद हो सके। चावल से बना अपना पोट्रेट देखकर रोमांचित हुए सोनू सूद ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे व मेरी टीम के सेवा कार्यों की सराहना करने के लिए धन्यवाद देवास। मैं जल्दी ही देवास आकर रूबरू संस्था के सदस्यों व मेरे प्रशंसकों से मिलूंगा।
अभिनेता सोनू सूद करीब 30 मिनट तक लाइव लोगों से जुड़े व चर्चा की। साथ ही पोट्रेट बनाने वाले सदस्यों से बात कर उनके कार्य की सराहना की। स्थानीय स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नाहर दरवाजा थाना प्रभारी रमेश कलथिया व अन्य उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने अतिथियों का स्वागत किया व अभिनेता सोनू सूद को इस पोट्रेट के संबंध में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शुभम विजयवर्गीय ने किया एवं आभार महेश चौहान ने माना।
पोट्रेट बनाने वाली टीम का सम्मान
स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में पोट्रेट तैयार करने वाली टीम के सदस्य भावेश नामदेव, अनन्या नाइक, शिवानी कुमावत, गौरव नामदेव आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था हैल्पिंग हैंडस के सदस्य अरुणा सोनी, परिणीता बग़दरे, कुसुम अग्रवाल, ऋतु सवनेर, दीपिका देव, डिम्पल शर्मा, रीना जैन, बबीता पवार, स्वाति नामदेव, मोनिका सिंह, खुशी अग्रवाल, नयन जैन, मनोज शर्मा, भूपेंद्र मौर्य, महेश जायसवाल, महेश चौहान, तुषार पाटिल, गौरव टेलर, संस्कार वारे, पीयूष चावड़ा, हर्ष पवार, दिवाकर राजपूत, अनुकूल चौधरी, धीरेंद्र सिंघ, सुयश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, जीतू कुमार, यश भावसार, सानिध्य, यगेश चौधरी, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...