हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार रात नौ बजे खाना खत्म हो गया। जब नाराज यात्रियों ने खाना मांगा तो उन्हें खराब पोहा और उपमा परोस दिया गया। जिस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्री इस बात से नाराज थे कि उनके कोच सी-13 में चढ़ाया गया खाना दूसरे कोच के यात्रियों को परोस दिया गया था।
जब खाना परोसने की बात कही गई तो कैटरिंग कंपनी के कर्मचारियों ने ठीक से जवाब नहीं दिया। जोर देने पर पैक्ड खानापान सामग्री दी गई, जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। विवाद करीब आधे घंटे तक चला। अंत में कैटरिंग कर्मचारियों ने रुपये वापस करने का भरोसा दिया है। जिसके बाद मामला शांत हुआ। ट्रेन तय समय पर रात 10.10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।
उल्लेखनीय है कि भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच एक अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू हुई है। यह मप्र से चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है।
पोहा व उपमा से आ रही थी गंध, इसीलिए बढ़ा विवाद
कोच सी-13 में बैठे यात्रियों ने बताया कि एक तो उन्हें तय समय पर खाना नहीं परोसा गया। पूछने पर कैटरिंग कर्मचारी अलग-अलग जवाब देते रहे। जोर दिया तो बना-बनाया पोहा व उपमा दिया गया लेकिन उसे देने से पहले जांच नहीं गया। जब उसे खोला गया तो कोच में अलग तरह की गंध फैल गई। जिसके कारण अधिक परेशान होना पड़ा।
रेलवे ने आरके एसोसिएट्स को दिया है खाना परोसने का जिम्मा
वंदे भारत एक्सप्रेस में रेलवे ने यात्रियों के मुताबिक दिल्ली की आरके एसोसिएट्स एंड होटलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जिम्मा दिया है कि वह यात्रियों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाना परोसे। यात्रियों का कहना था कि उक्त कंपनी के कर्मचारी ठीक से जवाब तक नहीं दे रहे थे। यात्रियों के मुताबिक कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि रेलवे ने ऐनवक्त पर दूसरे यात्रियों को टिकट बेच दिए, जिसके कारण उन्हें खाना परोसना पड़ा और खत्म् हो गया। दूसरे कर्मचारी का कहना था कि हमें ऊपर से ही निर्देश थे कि कोच सी-13 में बाद में खाना परोसना लेकिन यह नहीं बताया कि खाना कहां है। तीसरे कर्मचारी का कहना था कि खाना खत्म हो गया है इसलिए रिफंड करा देंगे।
इस पूरे मामले में जब कंपनी के मैनेजर भीम सिंह से उनके मोबाइल नंबर 9794809943 पर संपर्क किया गया तो वे काल काटते रहे। अंत में माेबाइल बंद कर लिया लेकिन जवाब नहीं दिया। यात्रियों के मुताबिक कैटरिंग कंपनी के कर्मचारियों ने यात्रियों से उनके मोबाइल के क्यूआर कोड लिए हैं, जिन पर आनलाइन रिफंड कराने का भरोसा दिया है। यात्रियों ने यह बात मान ली है और रिफंड के लिए समय दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...