शक्ति की अधिष्ठात्री मां जगदंबा की आराधना का विशेष पर्व वासंतिक नवरात्र का आरंभ भारतीय नव वर्ष के प्रथम दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 13 अप्रैल को यानी आज मंगलवार से शुरू हो गया। इस नवरात्र का समापन 21 अप्रैल को नवमी (राम नवमी) के दिन होगा। मंगलवार का दिन होने के कारण मां भगवती भक्तों के घर घोडे पर सवार होकर आई हैं और उनका गमन डोली यानी मानव कंधे पर होगा। जिसका फल सुखदायी व चतुर्दिक लाभकारी होगा। प्रतिपदा के दिन ‘आनंद” नामक नवसंवत्सर का आरंभ होगा। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन का है।
नवरात्र ऋतुओं का संधिकाल है। चैत्र नवरात्र में ठंडक खत्म होकर गर्मी का आगमन होता है, जबकि शारदीय नवरात्र में ठंड का मौसम दस्तक देता है। मौसम में बदलाव होने के कारण संक्रामक रोगों और विषाणु जनित बीमारियां बढ़ती हैं। सर्दी, जुकाम, कफ और बुखार की समस्या बढ़ जाती है। मन व्यथित रहता है और नकारात्मक भाव उत्पन्न् हो जाते हैं। नवरात्र त्याग व संयम का महापर्व है, जिसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है।
नवरात्र में घट स्थापित करके अखंड ज्योति जलाकर नौ दिनों तक बाहर जाने व बाहरी खाद्य पदार्थों के खाने-पीने की मनाही होती है। जब बाहर का खाएंगे नहीं, तो संक्रमण की आशंका कम हो जाती है। नवरात्र में ध्यान-जप-तप-हवन करने का विधान है। इससे काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार जैसे शत्रुओं का शमन होता है। आंतरिक ऊर्जा जाग्रत होती है। नौ दिन की साधना के बाद शरीर मौसम के अनुरूप खुद को ढालने योग्य बनता है।
शास्त्रीय मान्यता अनुसार महानिशा पूजन सप्तमीयुक्त अष्टमी में करने का विधान है। निशीथ व्यापिनी अष्टमी योग 19 अप्रैल की रात में मिल रहा है जिसमें महानिशा पूजन आदि किया जाएगा। महाष्टमी व्रत 20 को रखा जाएगा। वहीं, चैत्र शुक्ल नवमी 21 की शाम 6.59 बजे तक है। इस दिन महानवमी व श्रीरामनवमी के व्रत के साथ दोपहर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। नवरात्र का होम आदि 21 की शाम 6.59 बजे के पूर्व कर लेना होगा। कारण यह कि शाम सात बजे दशमी लग जाएगी। नवरात्र व्रत पारण 22 को होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...