Google Analytics Meta Pixel BJP दफ्तर में कार्यक्रम के दौरान सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी - Ekhabri.com

BJP दफ्तर में कार्यक्रम के दौरान सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा बीते दिनों ही भोपाल वापस आई हैं। आज वह बीजेपी कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान पहुंची हुई थी। अचानक साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ गई, और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। हालांकि मौके पर ही कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा को संभाला और उन्‍हें किसी तरह से उठाकर कुर्सी पर बिठाया।

वहीं, प्रदर्शनी के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। अब मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

बता दें कि बीते 30 मई को प्रज्ञा सिंह ठाकुर की गुमशुदगी के पोस्टर भोपाल में लगाए गए थे। इसके एक दिन बाद यादिन 31 मई को उनके दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। सूत्रों के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण पिछले काफी समय से दिल्ली में भर्ती थीं। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है। उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी से भी धुंधला और केवल 25 प्रतिशत दिख रहा है। साथ ही ब्रेन से लेकर रेटीना तक में सूजन और पस है। डॉक्टरों ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बातचीत करने से मना किया था। भोपाल में अपने लापता होने के पोस्टर चस्पाने पर उन्होंने कहा था कि ये कांग्रेस की घृणित हरकत है। लॉकडाउन में वो जरूर दिल्ली में हैं लेकिन, उनकी पूरी टीम भोपाल संसदीय क्षेत्र में तत्पर है।

Read Also  राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर की अशोभनीय टिप्पणी, कहा- चीन के सामने टेके घुटने, जवानों को कर रहे कुर्बान

तब प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस के नेता उनके बारे में बेसिर-पैर की बातें कह रहे हैं। मैं आज जिन बीमारियों से परेशान हूं यह कांग्रेस की सरकारों द्वारा दी गई हैं। सांसद प्रज्ञा ठाकुर से जुड़े सूत्रों का कहना था कि उन्हें सिर, आंख और कमर में परेशानी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने साध्वी को आराम की सलाह दी थी। सूत्रों का कहना था कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काफी प्रताड़ित किया गया था। इस दौरान उनकी आंख और सिर में चोट लग गई थी। इसके अलावा उन्हें कमर में भी दर्द शुरू हुआ था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *