लखनऊ। योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकुल गोयल को डीजीपी पद से हटा दिया है। योगी सरकार ने मुकुल गोयल का तबादला करते हुए उन्हें डीजी सिविल डिफेंस का जिम्मेदारी सौंपी है। मुकुल गोयल अब डीजी सिविल सिक्योरिटी का कामकाज देखेंगे। यूपी सरकार के सूचना विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के चलते डीजीपी पद से मुक्त करते हुए उन्हें महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) के पद पर भेजा गया है।










