रूस के क्रीमिया स्थित साकी सैन्य एयरबेस में कई जोरदार धमाके हुए हैं। इससे उठे धुएं के गुबार से आसपास धुंध छा गई। स्थानीय लोगों ने 12 धमाके होने की बात कही है। इसमें पांच लोग घायल भी हो गए हैं। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच साकी सैन्य एयरबेस रण्ानीतिक रूप से रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से रूसी सेना दक्षिणी यूक्रेन पर बहुत ही कम समय में हमला कर सकती है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये धमाके एयरबेस में रखे गए गोला-बारूद में आग लगने के बाद हुए हैं। इसमें किसी की मौत नहीं हुई है। उसने कहा है कि इस एयरबेस पर किसी भी तरह की गोलाबारी नहीं हुई है। जबकि, इस एयरबेस पर लंबी दूरी की यूक्रेनी मिसाइलों के हमले की अटकलें लगाई जा रही हैं। यूक्रेन समर्थक इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर रहे हैं। यूक्रेन ने फिलहाल इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पूरे क्षेत्र को किया गया सील
क्रीमिया के प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा कि धमाकों की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस सहित कई चिकित्सा हेलीकाप्टरों को साकी एयरबेस के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उन्होंने किसी के घायल होने या मारे जाने की पुष्टि नहीं की। जबकि, क्रीमिया के स्वास्थ्य कार्यालय के प्रमुख ने पांच लोग घायल होने की बात कही है।
यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले परमाणु संयंत्र के पास गोलाबारी
यूक्रेन में बीते 24 घंटे में रूसी सेना की गोलाबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। कहा गया है कि रूस ने अपने कब्जे वाले एक परमाणु संयंत्र के पास भी गोलाबारी की है। रूसी सेना ने दक्षिणी शहर निकोपोल में मल्टीपल राकेट लांचर से 120 से अधिक राकेट दागे हैं। गोलाबारी में कई अपार्टमेंट और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन और रूस ने हाल के दिनों में एक-दूसरे पर जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के पास गोलाबारी करने का आरोप लगाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...