Google Analytics Meta Pixel मुरूमसिल्ली बांध पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर लगा विराम - Ekhabri.com

मुरूमसिल्ली बांध पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर लगा विराम

रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक जल संरचनाओं में शामिल मुरूमसिल्ली बांध को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही सभी आशंकाओं को जल संसाधन विभाग ने सिरे से खारिज कर दिया है। विभाग के अनुसार 103 वर्ष पुराना यह बांध पूरी तरह सुरक्षित, मजबूत और संरचनात्मक रूप से सक्षम है। मानसून के आगमन को देखते हुए विभाग द्वारा बांध की सुरक्षा और जल प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विशेषज्ञ अभियंताओं की निगरानी में बांध का नियमित तकनीकी परीक्षण और आवश्यक मरम्मत कार्य लगातार जारी है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं को ही मानें।

 

शीर्ष तकनीकी टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण

 

हाल ही में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने मुरूमसिल्ली बांध का सघन निरीक्षण किया। इस टीम में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान तटबंधों, संरचनात्मक मजबूती और जल निकासी प्रणाली (स्लुइस गेट्स) का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि बांध में किसी भी प्रकार की दरार या संरचनात्मक क्षति नहीं पाई गई है।

 

वर्षा पूर्व सुरक्षा कार्य तेज

 

मानसून के दौरान मिट्टी के कटाव (रेनकट) से बचाव के लिए तटबंधों की सुरक्षा और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विभाग ने वर्षा पूर्व सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बांध की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Read Also  मकर संक्राति-त्रिवेणी संगम और महादेव घाट में उमड़ा भक्तों का सैलाब

 

 

जल प्रबंधन की वैज्ञानिक रणनीति लागू

 

विभाग द्वारा इस वर्ष जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए वैज्ञानिक और दूरदर्शी जल प्रबंधन रणनीति अपनाई जा रही है। वर्तमान में मुरूमसिल्ली बांध में 130.07 एमसीएम (80.29 प्रतिशत) जल संग्रहण हो चुका है, जबकि गंगरेल जलाशय में 325.95 एमसीएम (42.50 प्रतिशत) पानी उपलब्ध है। बेहतर जलस्तर को देखते हुए भविष्य में संभावित कम वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए मुरूमसिल्ली से नियंत्रित मात्रा में पानी गंगरेल की ओर छोड़ा जा रहा है।

 

वर्ष 1923 में निर्मित मुरूमसिल्ली बांध छत्तीसगढ़ की जल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्तमान में इसके रखरखाव और सुरक्षा के लिए किए जा रहे सभी कार्य नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत किए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *