Google Analytics Meta Pixel मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा, वह दिन जल्‍द पाकिस्‍तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश का भारत में होगा विलय - Ekhabri.com

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा, वह दिन जल्‍द पाकिस्‍तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश का भारत में होगा विलय

महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वितीय जन्म शताब्दी पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म सम्मेलन में विभिन्न् धर्मों के धर्मगुरुओं ने अखंड भारत पर जोर दिया। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जिसमें सभी धर्मों को सम्मान मिलता है। वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश का विलय भारत में होगा और अखंड भारत बनेगा। पाकिस्तान की बेहाल जनता घर वापसी (भारत में शामिल होना) चाहती है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि गुलाम जम्मू कश्मीर तक भारत बढ़ने वाला है।

 

 

ब्रह्मसरोवर के योग भवन के पास आयोजित सम्मेलन में आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डा. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि पाकिस्तान जल्द भारत में शामिल हो जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी भारत में आ जाएंगे। यही उत्तम भारत और अखंड भारत है। इसके बाद सभी वक्ताओं ने इस लाइन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

 

 

मौलाना फाउंडेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना कौकब मुजतबा ने कहा कि शांति देखना है तो भारत की तरफ देखें और आतंकवाद देखना है तो पाकिस्तान को देखें। जब अखंड भारत बनेगा तो पहला इस्लामिक कार्यालय लाहौर में बनेगा और उस पर तिरंगा लहराएगा। जिस रास्ते पर भारत है कोई भी उसे विश्वगुरु बनने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि यह संदेश पाकिस्तान तक जाना चाहिए। दरगाह शरीफ अजमेर के हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक ताकत सबसे बड़ी ताकत है। विदेशी हमसे अध्यात्म सीखने आते हैं। हम जाति-धर्म से ऊपर उठकर कार्य करें और एक दूसरे का सम्मान करें। जी-20 का प्रतिनिधित्व मिलना गौरव की बात है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

Read Also  युवक ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, शव को छिपा दिया सीमेंट के फाल में...जानें वजह..!!

 

 

मुस्लिम धर्मगुरुओं की बात को आगे बढ़ाते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कहा कि अब कातिलाना हमला बंद होना चाहिए तथा पूर्वजों की सांझी संस्कृति और विरासत को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। एक दूसरे के धर्म और संस्कृति का सम्मान करें। वह बोले, भारत में रहने वाले हम सभी आर्य हैं। चाहे हमारा धर्म के अनुसार पहनावा व वेशभूषा भले अलग हो। हम एक-दूसरे के घर में घुसते हैं ऐसा नहीं करें और स्वयं में ढता रखें। एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान कर महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को धारण कर भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर आगे बढ़ें।

 

 

भारत माता के जयकारा लगाने में आपत्ति क्यों
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उन मुस्लिम नेताओं पर भी हमला किया जो भारत माता के जयकारे लगाने से कतराते हैं या विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस धरती माता की खाते हैं उसकी जयकारा लगाने में आपत्ति क्यों। अब इस तरह की राजनीति छोड़ दें। उन्होंने सम्मेलन में भारत माता के जयकारे भी लगवाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...