सर्दी के मौसम में ही सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद मिलता है. सरसों के साग को कई तरीकों से बनाया जाता है. लोग इसे मक्खन वाली रोटी और प्याज-मिर्च के साथ बड़े चाव से खाते हैं. जो लोग इस ठंड में सरसों के साग का सेवन कर रहे हैं, उनके लिए तो ये अच्छा है ही, लेकिन जो इसे अपने घर पर नहीं बनाते उन्हें इसके फायदों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. तो आज हम आपको सरसों साग के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.
पोषक तत्वों का पावरहाउस
सरसों का साग या सरसों के पौधों में ग्लूकोसाइनोलेट्स होता है, जो कैंसर विरोधी गतिविधि और डीएनए सुरक्षा के लिए जाना जाता है. गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जी भी पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है, जो फाइबर, विटामिन और आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर है. अपने आहार में सरसों का साग शामिल करने से मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है. इससे आप हृदय रोगों, मधुमेह और कब्ज से बचे रहते हैं.
एनीमिया से ग्रसित हैं तो जरूर खाएं सरसों का साग
हेल्थ शॉट के अनुसार, यह हरी पत्तेदार सब्जी आयरन से भरपूर होती है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है. जब आपके शरीर में आयरन का स्तर बना रहता है, तो आपके एनीमिया की संभावना भी कम हो जाती है, इसलिए साग को अपने आहार में जरूर शामिल करें.
खाना पचाने की क्षमता में होता है सुधार
सर्दियों के दौरान हम थोड़ा सुस्त हो जाते हैं जो शरीर के मेटाबोलिज्म को धीमा कर सकता है. लेकिन सरसों का साग आपके मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में आपकी मदद करता है. सरसों के पत्ते खनिजों से भरपूर होते हैं जो आपके शरीर में बेहतर मेटाबोलिक एक्टिविटी को बढ़ावा देते हैं.
एनर्जी रहेगी भरपूर
कड़ाके की ठंड और सर्दियां हमारी ऊर्जा को खत्म कर देती हैं, जिससे हमारा ज्यादा कुछ करने का मन नहीं करता, लेकिन सरसों का साग आपके लिए चार्जर का काम करता है. इसका सेवन आपको हमेशा एक्टिव और फ्रेश रखता है. सरसों के साग के साथ घी, मक्खन या गुड़ मिलाना एक बेहतरीन विकल्प है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...