Google Analytics Meta Pixel नडाल की लगातार दूसरी हार, जोकोविक भी हारे - Ekhabri.com

नडाल की लगातार दूसरी हार, जोकोविक भी हारे

राफेल नडाल युनाइटेड कप टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को लगातार दूसरा मैच हार गए। दूसरे मैच में वह आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनाउर से हार गए। विश्व नंबर दो खिलाड़ी का मौजूदा फार्म आस्ट्रेलियन ओपन खिताब को बचाने उतरने से पहले चिता का विषय है। पहले मैच में ब्राइटन कैमरन नूरी के साथ हुए कड़े मुकाबले में नडाल का जादू दिखा था और पहले सेट में डि मिनाउर को हराने के बाद लगा था वह यह मैच जरूर जीतेंगे। हालांकि, पहला सेट जीतने के बावजूद वह अगले दोनों सेट हार गए। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें 3-6, 6-1, 7-5 से हराया।

 

 

एटीपी टूर में 22 बार ग्रैंड स्लैम विजेता रहे नडाल पिछले सात मुकाबलों में सिर्फ एक में जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। एटीपी फाइनल्स के राउंड राबिन चरण में कैस्पर रूड के विरुद्ध उन्होंने जीत दर्ज की थी। एलियासिमे, टेलर, टामी और फ्रांसेस के विरुद्ध उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। नडाल का अगला मुकाबला सत्र के पहले ग्रैंड स्लैम में मेलबर्न पार्क में 16 जनवरी को होगा।

 

जोकोविक डबल्स में हारे, पर हुआ भव्य स्वागत
नोवाक जोकोविक एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में डबल्स मैच में हार गए, लेकिन दर्शकों ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी का कोर्ट पर उतरने पर भव्य स्वागत किया। 21 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को पिछले साल कोविड-19 के लिए टीकाकरण नहीं कराने के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले आस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था।

 

जोकोविक ने वासेक पोस्पिसिल के साथ मिलकर डबल्स मैच से आस्ट्रेलियाई धरती में कोर्ट पर वापसी की, लेकिन उन्हें टोमिस्लाव ब्रिकिच और गोंजालो एस्कोबार से 4-6 6-3 (10-5) से हार का सामना करना पड़ा। आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के सिलसिले में इस टूर्नामेंट में खेल रहे जोकोविक सिगल्स में अपने अभियान की शुरुआत कांस्टेंट लिस्टिन के विरुद्ध करेंगे।

Read Also  कोहली बोले-खुद पर भरोसा कम होने से कप्तानी छोड़ी थी

 

इससे पहले चेक गणराज्य की किशोरी लिडा नोस्कोवा ने यहां रूस की आठवीं रैंकिग की खिलाड़ी डारिया कसातकिना को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर 2023 सत्र का पहला उलटफेर किया। विश्व में 102वीं रैंकिग की 18 वर्षीय खिलाड़ी नोस्कोवा ने इस मैच में 6-3, 6-7(2), 6-3 से जीत दर्ज की। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत है।

 

चेक गणराज्य की इस खिलाड़ी ने इससे पहले विश्व में 58वें नंबर की अन्ना कालिस्काया और 43वें नंबर की अनास्तासिया पोटापोवा को हराकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई थी। नोस्कोवा अगले दौर में आस्ट्रेलिया की प्रिसिला होन और अमेरिकी क्वालीफायर क्लेयर लिउ के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगी।

 

दिन के अन्य मैचों में चौथी वरीयता प्राप्त रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा को 6-3, 6-0 से जबकि पुरुष वर्ग में जापान के योशिहितो निशिओका ने डेनमार्क के पांचवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रून को 2-6, 6-4, 6-4 से हराया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...