Google Analytics Meta Pixel चीन समेत छह देशों से भारत आने पर आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य - Ekhabri.com

चीन समेत छह देशों से भारत आने पर आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

भारत ने कोविड-19 के प्रकोप से बचने के लिए चीन समेत भारी खतरे वाले छह देशों से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। नई गाइडलाइंस एक जनवरी से लागू कर दी गई हैं और यात्रा से 72 घंटे के अंदर की ही टेस्ट रिपोर्ट को मान्य माना जाएगा।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि चीन, सिगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाइलैंड और जापान के लिए दिशा-निर्देशों में तब्दीली की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के अनुसार अगर इन खतरे वाले छह देशों से कोई भी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट होते हुए भी किसी भी भारतीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी तो यह नियम उस विमान में सवार सभी यात्रियों पर लागू होगा।

 

 

इसीतरह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के “एयर सुविधा” पोर्टल को सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के यात्रियों के लिए खोला जाएगा ताकि वह अपनी निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट उस पर आनलाइन भेज सकें। साथ ही उन्हें यह रिपोर्ट स्व-घोषणा फार्म के तौर पर भी भरनी होगी। बयान में यह भी कहा गया है कि विदेश से आने वाले दो प्रतिशत यात्रियों की रैंडम टेस्टिग भी जारी रहेगी।

 

 

मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि जिन देशों खासकर चीन, हांगकांग, सिगापुर, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान में कोविड-19 के बेतहाशा बढ़ते मामलों को देखते हुए इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों को भारत में कदम रखने से पहले आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट सौंपनी होगी। यात्रियों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए वर्ष 2020 में यह व्यवस्था शुरू की गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के विकसित किए “एयर सुविधा” डिजिटल पोर्टल से भारत आने वाले सभी यात्रियों को अपनी यात्रा का ब्योरा देना होता है।

Read Also  प्रसिद्ध संतूर वादक भजन सोपोरी का निधन

 

 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड के 173 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में कुल सक्रिय मामले 2,670 हैं। पिछले 24 घंटे में इस संक्रामक बीमारी से 207 लोग ठीक भी हो गए हैं। देश में कोरोना पीड़ित लोगों का कुल रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...