रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज सीएम के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे।रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक जारी है। भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक चल रही है। बैठक में साय के नाम पर मुहर लग गई है। अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।









