मुख्यमंत्री आवास योजना की पहली ही सूची में कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों का नाम सामने आया है। यह सूची भाजपा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने जारी की है। इस खुलासे के बाद भाजपा ने प्रदेश की भूपेश सरकार की बदनीयती पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर झूठ का नया जाल बुना है, उसका सच सामने आने लगा है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा शुरू से ही प्रदेश को कांग्रेस और प्रदेश की झूठ शिरोमणि भूपेश सरकार की इस योजना को एक नए घोटाले की शुरुआत बता रही है और रायपुर जिले के कोपरा में योजना की शुरुआत से ही जन आक्रोश सामने आया है। ग्राम पंचायत कोपरा में मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की 44 नामों की सूची में अधिकतर बड़े परिवारों वालों के नाम हैं। इनमें जिला महामंत्री, जोन कांग्रेस के अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य, कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों के सदस्यों के पुत्र, पुत्री, पत्नी, भाइयों के नाम गरीबों की इस कथित आवास योजना की सूची में हैं। इनके पास पक्के मकान व खेती भी हैं। एक कांग्रेस नेता के तो तीन भाइयों के नाम इस आवास सूची में हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके अलावा एक सेन परिवार को पूर्व में भी आवास मिला है, उसका भी नाम सूची में है।
इस सूची के सामने और इसमें कांग्रेस नेताओं के नाम होने का खुलासा होने के बाद विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि हम रोजी मजदूरी करके घर चलाते हैं। हमारे पास कच्चा मकान है, उसके बाद भी हम लोगों का नाम इस सूची में नहीं है। ग्रामीण महिलाओं ने यह सब देखकर कहा कि यह जानबूझकर किया गया है। एक ऐसा परिवार जिसे कोपरा में आए चार से पांच माह हुए हैं, उसका भी नाम इस आवास सूची में है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच, सचिव सहित पंचायत प्रतिनिधियों को सूची को निरस्त करने कहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 17, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...