Google Analytics Meta Pixel भाजपा से निष्कासित नपा उपाध्यक्ष ने कराया मुंडन, झंडा पैरों के पास रखा  - Ekhabri.com

भाजपा से निष्कासित नपा उपाध्यक्ष ने कराया मुंडन, झंडा पैरों के पास रखा 

बालोद। भाजपा से निकाले गए दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष और पार्षद संतोष देवांगन ने अपना मुंडन कराकर विरोध जताया है। उन्होंने पार्टी को खुद के लिए मृत बताते हुए उसका झंडा भी पैरों के पास रखा और शोक सभा करके दो मिनट का मौन भी रखा। भाजपा का झंडा पैरों के पास रखना विवाद का कारण बन गया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा ने वार्ड-10 से पार्षद व नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, वार्ड-26 से पार्षद टी ज्योति और वार्ड-19 से पार्षद मोईनुद्दीन खान को पार्टी से निकाल दिया था। तीनों पार्षदों पर साल 2020 में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में मतदान का आरोप था। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने नोटिस भेजा, जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई। वहीं संतोष देवांगन का कहना है कि नोटिस का जवाब दिया था। भाजपा से निकाले जाने के बाद संतोष देवांगन समर्थकों के साथ पुराना बाजार के वीर नारायण सिंह चौक पर पहुंचे और खुद का मुंडन करा दिया। इस दौरान भाजपा को मृत मानकर शोकसभा भी की और दो मिनट का मौन भी रखा। खास बात यह है कि संतोष देवांगन को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अब निष्कासित किया है, लेकिन उन्होंने एक साल पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) जॉइन कर ली थी। अभी वे आप के जिला उपाध्यक्ष भी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...