सरकारी एजेंसियों को नई गाइडलाइन दरों का इंतजार, निगम की तरफ से करवाई जाएगी रजिस्ट्री
रायपुर। गोलबाजार की दुकानों की रजिस्ट्री नए साल के पहले महीने यानी जनवरी से शुरू होगी। निगम ने दुकानों की रजिस्ट्री के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेज दिया है, लेकिन यह मौजूदा गाइडलाइन दरों पर आधारित है। प्रशासन गाइडलाइन रेट अप्रैल में बदलता है, लेकिन माना जा रहा है कि गोलबाजार के कारोबारियों के लिए कुछ राहत के साथ गाइडलाइन दर तय करके जनवरी में ही घोषित की जा सकती है। बाकी जिले का कलेक्टर रेट तय समय में ही घोषित किया जाएगा। अफसरों ने बताया कि गोलबाजार में निगम के 960 किराएदार हैं, इसलिए सबकी रजिस्ट्री होने में ही दो से तीन माह लग जाएंगे। गोलबाजार के कई व्यापारी तत्काल रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार हैं। बहुत से कारोबारियों को बैंक फाइनेंस सहित विभिन्न तरह की पेचीदगियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए नगर निगम सबसे पहले उन दुकानदारों या कारोबारियों की रजिस्ट्री कराएगा जिनमें किसी तरह की कोई तकनीकी उलझन नहीं है और निगम के खाते में पैसे जमा होने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। निगम को उम्मीद है कि बाजार की सभी दुकानों की रजिस्ट्री से निगम को साढ़े तीन से चार सौ करोड़ रुपए की आमदनी होगी। इससे निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शहर के बड़े डेवलपमेंट प्लान तैयार किए जा सकेंगे।
कई चीजें स्पष्ट होना बाकी
गोलबाजार के कारोबारियों का कहना है कि वे प्रोजेक्ट को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन अभी भी कई चीजें स्पष्ट नहीं हैं। निगम ने अब तक बाजार का नक्शा तैयार नहीं किया है। बाजार के गेट कम करने से होने वाली दिक्कतों का कोई उपाए नहीं बताया गया है। गोल गुंबद को संवारने के लिए आसपास की दुकानों को हटाया जाएगा, उन्हें कहां व्यवस्थापित किया जाना है। यह सब बातें स्पष्ट होनी बाकी है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से पिछले कई महीने से बाजार ठंडा है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे उठ रहा है। इसलिए बाजार की कोई भी प्रक्रिया दीपावली के बाद ही शुरू करने की अपील की गई है।
नए साल में दुकानों की रजिस्ट्री शुरू करने की कोशिश है। शासन से जल्दी गाइडलाइन आएगी और कारोबारियों से तुरंत रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा जाएगा। जो तकनीकी उलझनें आ रही हैं, उन्हें दूर कर रहे हैं।
-एजाज ढेबर, महापौर रायपुर
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...