रायपुर नगर निगम के सभी जोन में गोबर विक्रय हेतु पहुंच रहे गौ-पालक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव पहल ‘गोधन न्याय योजना’ से रायपुर नगर निगम क्षेत्र के गौ-पालक लगातार जुड़ रहे हैं। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोन में गोबर क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी गोबर क्रय केंद्रों में अब तक कुल 8988 किलोग्राम गोबर क्रय किया जा चुका है।
अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू के अनुसार गौ पालकों की सुविधा के लिए नगर निगम के सभी जोन में गोबर क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे है। जोन क्रमांक-1 में बेस्ट प्राइज भनपुरी के पीछे, जोन क्रमांक-2 में नारायण हाॅस्पिटल के बाजू, जोन क्रमांक-3 में मोवा स्थित एसएलआरएम सेंटर में, जोन क्रमांक-5 में डंगनिया के तरुण नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर में, जोन क्रमांक-6 में भाठागांव के गोकुलनगर में, जोन क्रमांक-7 के रामनगर सुलभ शौचालय के पास, जोन क्रमांक-8 में हीरापुर जरवाय स्थित एमएलआरएम सेंटर में, जोन क्रमांक-9 में फुंडहर गोठान के पास, जोन क्रमांक-10 और 4 लिए अमलीडीह में गोबर क्रय केंद्र खोला गया है। ये सभी गोबर क्रय केंद्र संबंधित जोन के मार्गदर्शन पर संचालित किए जा रहे हैं।
इन क्रय केंद्रो में गौ-पालकों से प्रति 2 रुपये की दर से गोबर क्रय किया जा रहा है। अब तक जोन क्रमांक-1 में 105 किलोग्राम, जोन क्रमांक-2 में 55 किलोग्राम, जोन क्रमांक-3 में 464 किलोग्राम, जोन क्रमांक-5 में 124 किलोग्राम, जोन क्रमांक-6 में 450 किलोग्राम, जोन क्रमांक-7 में 775 किलोग्राम, जोन क्रमांक-8 में 6800 किलोग्राम, जोन क्रमांक-9 में 80 किलोग्राम जोन क्रमांक-4 और 10 में 135 किलोग्राम गोबर की खरीदी की जा चुकी है।
लोकेश्वर साहू के अनुसार संकलित गोबर को वर्मी कंपोस्ट खाद में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए स्व सहायता समूहों को जोड़ा जा रहा है। तैयार जैविक खाद को स्व सहायता समूहों से राज्य शासन 8 रुपये प्रति किलो की दर से क्रय करेगी। यह जैविक खाद कृषक अपनी किसानी में इसका उपयोग कर सकेंगे जिससे मिट्टी की उर्वरकता में वृद्धि होगी। साथ ही फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस योजना से सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंशी पशुओं की संख्या में कमी आएगी और शहर के गौठानों में समुचित प्रबंधन से गौ-पालकों को भी अतिरिक्त सुविधा होगी।
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...