Google Analytics Meta Pixel नरवाने ने चीन सीमा से सटी चौकियों का किया निरीक्षण - Ekhabri.com

नरवाने ने चीन सीमा से सटी चौकियों का किया निरीक्षण


जोशीमठ ब्रिगेड हेड क्वार्टर पहुंचकर जवानों की हौसला अफजाई की


जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सैन्य अधिकारियों से भी जानी सीमा की स्थिति


गोपेश्वर (चमोली)। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने बुधवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में माणां पास पर चीन सीमा से लगी देश की अग्रिम चौकियों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जोशीमठ में सैन्य अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की। सीमा पर हालात की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने परिचालन संबंधी (ऑपरेश्नल) तैयारियों की समीक्षा की। वह गुरुवार को वापस लौटेंगे।


बुधवार दोपहर पौने बारह बजे जनरल नरवाने के हेलीकॉप्टर को माणा स्थित सेना के हेलीपैड पर उतरना था। इसके लिए वहां तैयारियां की गई थीं, लेकिन सेनाध्यक्ष सीधे माणा पास से लगी सीमा चौकियों के हवाई निरीक्षण के लिए चले गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेनाध्यक्ष ने चीन सीमा से लगी भारत की अग्रिम चौकियों नीती पास और रिमखिम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह ब्रिगेड हेडर्क्वाटर जोशीमठ पहुंचे। वह गुरुवार को भी सीमा का निरीक्षण कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह सीमावर्ती इलाकों का जायजा लेने और दीपावली से पहले जवानों की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे हैं। वह बदरीनाथ धाम भी जा सकते हैं।


उत्तराखंड का यह सीमांत क्षेत्र काफी संवेदनशील माना जाता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2014 से 2018 तक चमोली जिले की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में 10 बार चीनी सैनिक घुसपैठ की कोशिश चुके हैं। हालांकि, हर बार चीनियों के मंसूबों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस और भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। भारत-चीन के बीच उत्तराखंड में 345 किमी लंबी सीमा है। पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चीन सीमा से सटे हैं। इसमें  चमोली जिले का 90 किलोमीटर हिस्सा शामिल है।

Read Also  बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में लिया कई अहम फैसला


बता दें कि, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बाद उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में सेना पूरी तरह मुस्तैद है। चीन के साथ जारी तनाव के बीच उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी की गई है। सेना और आइटीबीपी के साथ-साथ वायुसेना भी अलर्ट पर है। सुरक्षा की तैयारियों के बीच वायु सेना उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड भी मजबूत करने जा रही है। वायु सेना ने उत्तराखंड सरकार से एयरस्टिप और रडार लगाने के लिए जमीन भी मांगी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *