रायपुर, 7 जून 2026।राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में प्रतियोगिता के आधिकारिक मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम भी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता राज्य के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन द्वारा भारतीय कायाकिंग-केनोईंग संघ और छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में आयोजित होगी।
कायाकिंग-केनोईंग एक ओलम्पिक खेल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए हैं। राजधानी रायपुर में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, भारतीय कायाकिंग-केनोईंग महासंघ एवं राज्य एसोसिएशन के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...