रायपुर, 5 जून 2025 —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा और उनके समग्र कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने विजया रहाटकर का शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।










