रायपुर, 25 मई 2025 – आबकारी विभाग जिला रायपुर ने शनिवार रात्रि को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 70 लीटर अवैध शराब जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह कार्रवाई आबकारी सचिव मुकेश बंसल, आयुक्त सह प्रबंध निदेशक सीएसएमसीएल श्यामलाल धावड़े और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर की गई।
तीन अलग-अलग स्थानों से जब्ती और गिरफ्तारियां
- खानसामा ढाबा, चंदनडीह (थाना आमानका):
आरोपी नरेंद्र कुमार जायसवाल के पास से विभिन्न ब्रांड्स की विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई, जिन पर “फॉर सेल इन हिमाचल प्रदेश” और “फॉर सेल इन महाराष्ट्र” अंकित था।
*जब्त शराब:
- व्हिस्की (100 पाइपर, एंटीक्वीटी ब्लू, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज आदि)
-
वोडका, रेड वाइन, बारना वाइन
-
कुल मात्रा: 24 लीटर
-
धाराएँ: 34(क), 36, 34(2), 59(क)
- छड़िया-पचरी रोड (थाना खरोरा):
आरोपी जितेंद्र बांधे से 33.48 बल्क लीटर देशी मसाला शराब और एक बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कूटी जब्त की गई।
धारा: 34(2)
- कोपयको रेस्टोरेंट, रायपुर:
आरोपी प्रकाश कुमार विश्वास के पास से 12.5 बल्क लीटर बीयर जब्त की गई।
धारा: 34(2)
टीम का विशेष योगदान
इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीडी पटेल, आशीष सिंह, रविशंकर पैंकरा, जेबा खान और स्वाति चौरसिया की सक्रिय भूमिका रही।










