Google Analytics Meta Pixel तेज प्रताप यादव पर लालू की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से बाहर - Ekhabri.com

तेज प्रताप यादव पर लालू की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से बाहर

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिया। तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने सार्वजनिक रूप से लिखा कि तेज प्रताप की गतिविधियाँ पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं।

 

लालू यादव ने लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार स्वीकार्य नहीं है, इसलिए उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी कोई भूमिका नहीं रहेगी।”

 

 

 

क्या है पूरा मामला!

शनिवार शाम तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें वह एक युवती के साथ नजर आ रहे थे और लिखा था कि वे दोनों पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। तेज प्रताप ने लिखा था कि अब वे इस रिश्ते को सबके सामने स्वीकार करना चाहते हैं।

 

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोगों ने इसे जमकर शेयर किया, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा ली गई।

 

 

 

तेज प्रताप ने दी सफाई – कहा अकाउंट हैक हुआ था

 

पोस्ट के वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने सफाई दी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने कहा, “मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक कर मेरी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया है। मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कृपया कोई अफवाहों पर ध्यान न दें।”

Read Also  विश्व आदिवासी दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के उत्थान के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, होगा बस्तर का विकास

 

 

 

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज

 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए बयान दिया। वहीं, RJD कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 

लालू यादव के इस सख्त फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी में अनुशासन और नैतिकता को सर्वोपरि मानते हैं — चाहे वह उनका बेटा ही क्यों न हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *