रायपुर। कोरोना पॉजीटिव होने की खबर लगते ही लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं, मिलना नहीं चाहते सेवा तो दूर की बात है। वहीं ऐसे महौल में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो घर की जिम्मेदारी को निभाते हुए कोरोना मरीजों की सेवा में लगी हुई हैं। आज नवरात्री का पांचवा दिन है यानि आज का दिन मां स्कंदमाता का है।
बेटे स्कंद यानि (कार्तिके) के साथ होने के कारण ही इन्हें स्कंदमाता कहते हैं। करुणा से ओतप्रोत मां का ऐसा ही प्रतिकात्मक रूप हमें देखने को मिला। मीतारानी डे में, जो अपने बेटे और बेटी की परवरिश करने की जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना मरीजों को स्वस्थय करने की कोशिश भी कर रही हैं।
ऐसे कितनी ही महिलाएं हैं जो जमी पर ईश्वर के दूत बनकर हमारी सहायता डॉक्टर और नर्स के रूप में कर रहे हैं। मीतारानी मेकाहारा में स्टाफ नर्स हैं। कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही उनकी ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगी। लगातार कई घंटों तक पीपीई किट पहन कर लोगों को स्वस्थ करने के लिए वह मेहनत कर रही हैं। किट पहनने के पहले खुद को 5 घंटों के लिए तैयार करना होता है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए हम कम से कम 1 लीटर पानी और ओआरएस घोल पीकर ही जाते हैं।
मैंने मीता से पहला सवाल यही किया कि क्या उन्हें कोरोना पेशेंट के पास जाने में डर नहीं लगता है। तो उन्होंने इसका बड़े ही सरलता से जवाब दिया कि – कभी नहीं सोचा था कि ऐसी महामारी फैलेगी और हमें देखने समझने का मौका मिलेगा। हमने ट्रेनिंग के समय ही डर शब्द को अपने मन से निकाल दिया था, लेकिन हमसे जुड़े कई लोग हैं। मेरे साथ-साथ मेरे बच्चे भी इस चीज को समझ रहे हैं और मेरा साथ देते हैं।
मीता बताती हैं कि ड्यूटी के दौरान जब मैं घर पर नहीं होती हूं तो बेटा और बेटी दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। बस अफसोस तब होता है जब मैं उन्हें प्यार दुलार नहीं कर पाती। मन में एक ही बात रहती है कि हमारे कारण कोई और संक्रमित या परेशान न हो।
मीता अपने बच्चों के साथ
मीता कहती हैं कि इंतजार उस समय का ही है जब सब कुछ सही हो जाए और हम पहले की तरह समान्य जीवन जी सकें। बच्चों के साथ गले लग सकें और बिस्तर में पड़े मरीजों को स्वस्थ और निर्भय देख सकें।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...