प्यार इंसान को बदल देता है। यह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में देखने को मिला। यहां सक्रिय नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी में 15 साल से सक्रिय माओवादी नेता गोपी मोडियम उर्फ मंगल ने महिला माओवादी डिप्टी कमांडर भारती उर्फ रामे के प्यार की खातिर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों आठ-आठ लाख रुपये के इनामी हैं।
गोपी मोडियम गंगालूर एरिया कमेटी में विभिन्न पदों पर काम कर चुका है। वह प्रेम प्रसंग के चलते कई बार नक्सली संगठन से निष्कासित किया जा चुका था। अब प्रेम की खातिर ही उसने माओवादी विचारधारा और हिंसा के रास्ते को त्यागने का फैसला किया। गोपी की मुलाकात कुछ साल पहले सुकमा क्षेत्र में सक्रिय महिला नक्सली डिप्टी कमांडर भारती उर्फ रामे से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम पनपा। फिर घर बसाने का फैसला ले लिया। दोनों ऐसे व्यक्ति की तलाश में थे, जो उन्हें सकुशल पुलिस तक पहुंचाकर आत्मसमर्पण करने में मदद करे।
महिला कमांडर भारती के रिश्तेदार से उनका संपर्क हुआ और दोनों ने उनसे आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की। रविवार को दोनों ने अपने विश्वसनीय साथी को गंगालूर मार्ग पर बुलाया और उसके साथ बीजापुर आ गए। यहां से पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस रायपुर ले गई है।
सूत्रों के अनुसार समर्पण करने से पहले गोपी ने पीडिया गांव में एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उसने संगठन छोड़कर जाने की इच्छा जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि वह पत्र नक्सली कमांडर पापा राव के हाथ लग गया। इसके बाद आत्मसमर्पण करने के लिए निकले गोपी और भारती की तलाश नक्सलियों ने शुरू की, लेकिन तब तक वे पुलिस के पास पहुंच चुके थे।
बताया जाता है कि नक्सली कमांडर गोपी छह साल से संगठन के लिए लेवी वसूली का भी काम करता था। पहले भी गोपी के समर्पण करने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं परंतु वह अफवाह साबित हुई। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने दोनों के समर्पण की पुष्टि करते कहा है कि वे बीजापुर में नहीं हैं, क्योंकि आत्मसमर्पण में रायपुर और सुकमा पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गोपी मूलत: जिले के चेरकंटी गांव का रहने वाला है। वह सलवा जुडूम के दौर में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...